ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी के बदले तेवर, अब ससुराल में रहने के लिए मांगे 1 करोड़ रुपये

सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी ने अपने पति की साथ छोड़ दिया। पति का आरोप है कि जब से उसकी बीवी को दिल्ली में सरकारी नौकरी लगी तब से उसका तेबर ही बदल गया है। अब वो साथ रहने के लिए एक करोड़ रुपये मांग रही है।

police
पत्नी ने छोड़ा पति का साथ
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

up news: कहते हैं सरकारी नौकरी लगना भगवान से भेंट होने के समान है। जिस किसी को भी सरकारी नौकरी लग जाती है घर में खुशियां छा जाती है। लेकिन आज कुछ जगहों से ऐसी खबरें आती है जिसे जानकार हैरानी होती है क्योंकि सरकारी नौकरी की वजह से परिवार भी बिखरने लगा है। दरअसल एक पत्नी को जब सरकारी नौकरी लगी तब उसने पति का साथ ही छोड़ दिया। 


सरकारी नौकरी लगने के बाद महिला ससुराल छोड़कर मायके चली गयी अब वही रहकर वो ड्यूटी पर जाएगी। पति का आरोप है कि वापस ससुराल लौटने के लिए पत्नी ने एक करोड़ रुपये की मांग की है। कहा है कि जब तक एक करोड़ रुपये नहीं मिलेगा तब तक वो ससुराल नहीं जाएगी। जब ससुरालवालों ने इस बात का विरोध किया तब उसने झूठे केस में उन्हें फंसाने की धमकी दे दी। 


यह मामला यूपी के कानपुर स्थित नौबस्ता हंसपुरम का है जहां सरकारी नौकरी के कारण पति-पत्नी के रिश्ते में दरार पैदा हो गयी। जिसके बाद पत्नी को नौकरी लगने की खुशियां गम में तब्दिल हो गयी। बताया जाता है कि पीड़ित पति बजरंग भदौरिया प्राइवेट स्कूल के मैनेजर है। साहिबाबाद की रहने वाली लक्षिता के साथ 22 फरवरी 2023 को उनकी शादी  हुई थी। कुछ महीने पहले ही दिल्ली के सरकारी स्कूल में लक्षिता को टीचर की नौकरी लग गई। 


सरकारी नौकरी लगने के बाद लक्षिता ससुराल छोड़ मायके चली गयी कहने लगी कि अब यही से वो बच्चों को पढ़ाने स्कूल जाया करेगी। उसने पति को भी छोड़ दिया और खुद मायके चली गयी। जब पति और ससुराल वालों ने उसे समझाने की कोशिश की तो वो झूठे केस में फंसाने की धमकी दे दी। पीड़ित पति बजरंग का आरोप है कि जबसे नौकरी लगी पत्नी बदल गयी।  12 दिसंबर को माता-पिता और भाई को लेकर मेरे स्कूल में आई और मारपीट करने लगी। एक करोड़ रुपये मांगने लगी। कहने लगी कि एक करोड़ दो तभी तुम्हारे घर आऊंगी। हाल ही में वो ससुराल आकर बेवजह झगड़ने लगी। इस मामले में पीड़ित पति ने अपनी पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले जांच कर रही है।

टैग्स