ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

'हैलो पुलिस सर...15 टुकड़े कर नीले ड्रम में लाश सील कर दिया'...बच्ची की कॉल पर भागी-भागी पहुंची पुलिस..फिर जानें क्या हुआ

UP News: फर्रुखाबाद के बलीपुर में पुलिस को एक कॉल गई कि एक महिला की हत्या करने के बाद उसके 15 टुकड़े कर नीले रंग के ड्रम में डालकर सीमेंट से सीज कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस भागी-भागी मौके पर पहुंची।

UP News
'हैलो पुलिस सर...15 टुकड़े कर नीले ड्रम में लाश सील कर दिया'
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

UP News: खबर यूपी के फर्रुखाबाद के बलीपुर गांव से है।  जहां पुलिस को एक नंबर से कॉल किया गया। कॉलर ने बताया गया कि क्षेत्र के गांव बलीपुर में एक महिला की हत्या करने के बाद उसके 15 टुकड़े कर नीले रंग के ड्रम में डालकर सीमेंट से सीज कर दिया गया।  इतना सुनने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। फौरन पुलिस टीम एक्टिव हो गई। कॉलर ने सूचना देने के बाद मोबाइल फोन बंद कर लिया।


जिसके बाद लोकेशन ट्रेस कर पुलिस गांव पहुंचकर एक सफाई कर्मचारी को पकड़ कर थाने ले आई। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। दरअसल 10 साल की बच्ची ने यूट्यूब वीडियो देखकर झूठी हत्या की सूचना दी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में पता चला कि कॉल झूठी थी।


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जांच की। लेकिन गांव में इस तरह की घटना न होने की बात सामने आई। इंस्पेक्टर ने कॉल करने वाले कि सीडीआर निकलवा कर लोकेशन ट्रेस कराई। कॉलर की पहचान फतेहगढ़ कोतवाली के याकूतगंज चौकी के गांव पकरा निवासी उत्तम कुमार के रूप में हुई। लोकेशन ट्रेस कर पहुंची पुलिस शाम को उत्तम को पकड़ कर थाने ले आई।


पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पंचायतीराज विभाग में सफाई कर्मचारी की नौकरी करता है। इन दिनों खुदागंज गांव में ड्यूटी लगी है। वह पत्नी नीतू के साथ याकूतगंज बाजार गया था। घर पर 10 वर्षीय बेटी अकेली थी। उसी ने पत्नी के मोबाइल से कॉल कर झूठी सूचना दे दी। उधर कक्षा 5 की छात्रा ने बताया कि उसने यूट्यूब पर महिला के टुकड़े करके ड्रम में डालने की वीडियो देखी तो पुलिस को झूठी सूचना दे दी। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता