ब्रेकिंग
बिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइन

यूपी में दिनदहाड़े एक ही परिवार के 4 लोगों का मर्डर, इलाके में सनसनी

बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के नगला प्रेमी गांव में गंगा सिंह अपनी पत्नी, बहू, पोता और पोती साथ रहते थे। अज्ञात हमलावरों ने गंगा सिंह, उनकी पत्नी श्यामा देवी, बहू रत्ना और पोती ज्योति के सिर पर ईंट से हमला कर दिया।

up
इलाके में मचा हड़कंप
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के एटा से आ रही है, जहां दिनदहाड़े एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला प्रेमी गांव की हैं, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार घर की फर्श पर चारों का शव खून से लथपथ मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घटना के तमाम बिन्दुओं का जांच की जा रही है। पुलिस की माने तो घर में कोई लूटपाट की घटना नहीं हुई है।


बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के नगला प्रेमी गांव में गंगा सिंह परिवार के साथ रहते थे। गंगा सिंह अपनी पत्नी, बहू, पोता और पोती साथ रहते थे। जबकि बेटा बाहर नौकरी करता है। सोमवार को गंगा सिंह अपनी दुकान से दोपहर घर लौटे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने गंगा सिंह, उनकी पत्नी श्यामा देवी, बहू रत्ना और पोती ज्योति के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही गंगा सिंह, उनकी बहू रत्ना और पोती ज्योति की मौत हो गई, जबकि पत्नी श्यामा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। 


वही घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। जब स्कूल की छुट्टी के बाद पोता घर पहुंचा तो वहां खून से लथपथ चारों के शव को देखकर जोर-जोर से चिखने और चिल्लाने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। जब लोग घर के अंदर पहुंचे तो वहां की हालत को देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। 


लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल श्यामा देवी को अस्पताल में एडमिट कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी ईंटें बरामद किया। जिससे सभी के सिर को बेरहमी से कूंचा गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।