ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Jaunpur Accident: महाकुंभ जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, दो अलग-अलग हादसों में 8 लोगों की मौत, 40 घायल

Jaunpur Accident: जौनपुर में सुबह दो अलग-अलग हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई है। महाकुंभ जा रही डबल डेकर बस हादसे का शिकार हो गई। घटना में करीब 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं एक टाटा सूमो भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Jaunpur Accident
दो अलग-अलग हादसों में 8 लोगों की मौत
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Jaunpur Accident: जौनपुर में सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दो अलग-अलग हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई है। महाकुंभ जा रही डबल डेकर बस सुबह 5 बजे हादसे का शिकार हो गई। घटना में लगभग 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं एक टाटा सूमो भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जौनपुर में पहला हादसा झारखंड से सूमो पर सवार होकर निकले परिवार का हुआ। इसमें पांच लोगों की मौत हुई। वहीं, दिल्ली से निकले श्रद्धालुओं की बस हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गई। इसमें भी तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों हादसे गुरुवार की सुबह बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर में हुए हैं।


बताया जा रहा है कि झारखंड नम्बर की टाटा सूमो श्रद्धालुओं को लेकर वाराणसी से कुम्भ की ओर जा रही थी।  जैसे ही सूमो सरोखनपुर पहुंची तो किसी अज्ञात गाड़ी से जोरदार भिड़ंत हो गई। सूमो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा।


करीब आधे घंटे बाद घटनास्थल से सौ मीटर दूर श्रद्धालुओं से भरी बस हाइवे पर खड़े चावल लदे ट्रक में पीछे से भिड़ गई। इस हादसे में बस चालक और दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली के पंजाबी कालोनी से निकले बस सवार श्रद्धालु कुम्भ स्नान कर चुके थे। यहां से सभी ने काशी में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद वो अयोध्या जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता