ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

MahaKumbh Fire: सीएम ने सिर्फ ढिंढोरा पीटा है, सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे; महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग पर सपा ने योगी को घेरा

MahaKumbh Fire: महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग को लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है.

Mahakumbh fire Akhilesh yadav
Mahakumbh fire Akhilesh yadav
© Google
User1
3 मिनट

MahaKumbh Fireउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में रविवार को सिलेंडर फटने से आग लग गई, जिसने 18 तंबुओं को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया. हालांकि आग की चपेट में कई टेंट जलकर खाक हो गए. अब महाकुंभ में लगी आग को लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. 

सपा मीडिया सेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने से कई टेंट जलने और आग के विस्तृत रूप से तेजी से बढ़ने की सूचना है. भाजपा सरकार से अपील है कि तत्काल राहत कार्य तेज किए जाएं और कोई हताहत ना हो इसका ध्यान रखा जाए. मेला क्षेत्र प्रबंधन का जो ढिंढोरा सीएम योगी पीट रहे थे और सबको आमंत्रित कर रहे थे क्या ये वही व्यवस्था है जो आज दिखाई दी है ? सच्चाई यह है कि सीएम योगी ने सिर्फ ढिंढोरा पीटा है और सिर्फ भ्रष्टाचार किया है ,बाकी सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ राम भगवान भरोसे ही है. इस बीच सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी महाकुंभ में लगी आग का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि महाकुंभ मेले में लगी आग का तुरंत गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और आगे ऐसी दुर्घटना न हो, इसको सुनिश्चित किया जाए.

इस हादसे पर प्रयागराज डीएम रविन्द्र कुमार मंदार ने कहा कि कुंभ एरिया के सेक्टर 19 में गीता प्रेस में आग लगने की सूचना मिली थी. किसी प्रकार की जनहानी की सूचना नहीं है, आग पर काबू पा लिया गया है. शाम में 4.30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. इसके साथ ही सूचना निदेशक शिशिर कुमार ने कहा कि आग में कोई भी जनहानि नहीं हुई है, कोई भी श्रद्धालु झुलसा नहीं है, सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.