ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सावन के आखिरी दिन हो गया धर्म भ्रष्ट: मंदिर के सेवादार को पनीर में परोस दिया चिकन लेग पीस, हंगामे के बाद रेस्टोरेंट के खिलाफ एक्शन

UP News: उन्नाव में एक रेस्टोरेंट ने ऑनलाइन वेज ऑर्डर में नॉनवेज परोस दिया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच कर रेस्टोरेंट को बंद करा दिया और सैंपल लेकर कार्रवाई शुरू की।

UP News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

UP News: एक रेस्टोरेंट की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन मंगवाए गए वेज खाने में नॉनवेज परोसा गया। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और फूड विभाग तथा पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना को लेकर हिन्दू समुदाय के लोगों में भारी नाराजगी है।


दरअसल, यह घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की है, जहां उन्नाव कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा निवासी और स्थानीय मंदिर के सेवादार धीरज सिंह ने शनिवार रात अपने परिवार व रिश्तेदारों के लिए छोटे चौराहे स्थित एक रेस्टोरेंट से ऑनलाइन ऑर्डर किया था। ऑर्डर में कढ़ाई पनीर, पनीर फ्राई राइस और पांच रुमाली रोटियां मंगाई गई थीं।


धीरज सिंह का कहना है कि खाने के दौरान पनीर की डिश में कुछ अजीब लगा। जांच करने पर उसमें नॉनवेज का एक लेग पीस मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि सावन के आखिरी दिन और रक्षाबंधन जैसे पावन मौके पर उनके वेजिटेरियन परिवार को नॉनवेज परोस कर उनके धर्म का अपमान किया गया। शिकायत करने पर रेस्टोरेंट संचालक ने उन्हें धमकाया भी।


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। ADM वित्त के निर्देश पर मुख्य खाद्य अधिकारी शैलेश दीक्षित ने टीम के साथ रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि ऑनलाइन ऑर्डर की अदला-बदली हो गई थी और रेस्टोरेंट में वेज और नॉनवेज दोनों एक ही किचन में बनाए जा रहे थे।


खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट से मैदा और ग्रेवी के सैंपल लिए हैं और निर्देश दिया है कि जब तक वेज और नॉनवेज के लिए अलग-अलग किचन की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक खाना बनाने पर रोक रहेगी। फिलहाल रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है। सीओ सदर दीपक यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता