ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Minister Missing From Train: चलती ट्रेन से अचानक लापता हो गए केंद्रीय मंत्री, रातभर मचा रहा हड़कंप; जानिए.. फिर क्या हुआ?

Minister Missing From Train: दिल्ली से जबलपुर के लिए निकले केंद्रीय मंत्री अचानक बीच रास्ते से ट्रेन से लापता हो गए. जब इस बात की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया.

Minister Missing From Train
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Minister Missing From Train: दिल्ली से गोंडवाना एक्सप्रेस पर सवार होकर जबलपुर के लिए निकले केंद्रीय मंत्री बीच रास्ते से रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। जमोह स्टेशन पर जब इस बात की जानकारी रेलवे अधिकारियों और रेल पुलिस को हुई तो सभी को होश फाख्ता हो गए। रातभर रेलवे के अधिकारियों और रेल पुलिस के बीच हड़कंप मचा रहा।


दरअसल. केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव शनिवार को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से गोंडवाना एक्सप्रेस पर सवार होकर जबलपुर के लिए निकले थे। आखिरी बार उन्हें हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर देखा गया था। ट्रेन जब दमोह स्टेशन पहुंची तो वह बर्थ पर मौजूद नहीं थे। इस बात की जानकारी जब रेलवे के बड़े अधिकारियों को हुई तो हड़कंप मच गया।


केंद्रीय मंत्री को पूरी ट्रेन में तलाश किया जाने लगा। करीब तीन घंटे तक रेलवे ट्रैक से लेकर ट्रेनों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव 162 किलोमीटर दूर सिरोहा स्टेशन पर जबलपुर संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन बी-3 कोच के 57 नंबर बर्थ पर घायल अवस्था में मिले। इसके बाद रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली।


केंद्रीय मंत्री के हाथ और पैर में चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि वह सुबह 3.45 बजे दमोह स्टेशन पर उतरे थे, इसी दौरान उनका सुगर लेबर घट गया और ट्रेन भी खुल गई। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान वह प्लेटफार्म पर गिर गए और ट्रेन छूट गई। जिसके बाद पीछे से आ रही संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन आई, जिसपर वह सवार हो गए।


Minister Missing From Train: चलती ट्रेन से अचानक लापता हो गए केंद्रीय मंत्री, रातभर मचा रहा हड़कंप; जानिए.. फिर क्या हुआ?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता