ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में मासूम की गला रेतकर हत्या, पड़ोसी पर घर के इकलौते चिराग को बुझाने का आरोपदारोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत मामले में आया नया मोड़, मायकेवालों का बड़ा आरोप, थाने की महिला SI के साथ था पति का अफेयरबिहार के यूनिवर्सिटी हॉस्टल से कारतूस तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 200 गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में सोना लूट कांड का खुलासा: 2 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार‘लालू जी भाजपा से लड़े, नीतीश चाचा झुके’, तेजस्वी का बड़ा बयान, कहा..BJP ने बिहार के CM को दिल्ली भेजापुरानी रंजिश में मासूम की गला रेतकर हत्या, पड़ोसी पर घर के इकलौते चिराग को बुझाने का आरोपदारोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत मामले में आया नया मोड़, मायकेवालों का बड़ा आरोप, थाने की महिला SI के साथ था पति का अफेयरबिहार के यूनिवर्सिटी हॉस्टल से कारतूस तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 200 गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में सोना लूट कांड का खुलासा: 2 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार‘लालू जी भाजपा से लड़े, नीतीश चाचा झुके’, तेजस्वी का बड़ा बयान, कहा..BJP ने बिहार के CM को दिल्ली भेजा

झांसी स्टेशन पर उमा भारती के लिए रुकी पंजाब मेल, चेन पुलिंग पर विवाद

झांसी रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोके जाने का मामला सामने आया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के ट्रेन में सवार होने को लेकर विवाद और रेलवे के अलग-अलग दावे सामने आए।

मध्यप्रदेश न्यूज
उमा भारती के लिए झांसी में 5 मिनट खड़ी रही ट्रेन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के लिए झांसी रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल को चेन पुलिंग कर रोके जाने का मामला सामने आया है। 


मिली जानकारी के अनुसार जब उमा भारती प्लेटफॉर्म पर पहुंचीं, तब नई दिल्ली जाने वाली पंजाब मेल आधा प्लेटफॉर्म छोड़ चुकी थी। इसी दौरान उनके समर्थकों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवा दी, जिसके बाद वे ट्रेन में सवार हो सकीं। इस वजह से ट्रेन लगभग 5 मिनट तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही।


उमा भारती को फर्स्ट एसी कोच A-1 में सवार होना था, लेकिन वह कोच आगे यार्ड में पहुंच चुका था। ऐसे में उन्हें B-1 कोच से ट्रेन में चढ़ना पड़ा। इस दौरान ट्रेन आधी प्लेटफॉर्म और आधी यार्ड में खड़ी रही, फिर उनके सवार होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।


घटना के बाद उमा भारती ने कहा कि ट्रेन निर्धारित समय से पहले रवाना हो गई थी और यह रेलवे की अव्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने बताया कि वे दोपहर 2:18 बजे स्टेशन पहुंच गई थीं, जबकि ट्रेन का समय 2:23 बजे था। एस्केलेटर से जाने के दौरान अधिकारियों ने उन्हें ई-कार्ट से भेजने को कहा, लेकिन रास्ते में दूसरी ट्रेन और एक हाथ ठेला फंसा होने के कारण देरी हो गई और ट्रेन छूटने लगी।


उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी समस्याएं मथुरा, झांसी और ललितपुर जैसे स्टेशनों पर अक्सर होती हैं, जिससे आम यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को काफी परेशानी होती है।


इस मामले पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी प्रतिक्रिया दी। उमा भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस घटना में किसी एक व्यक्ति की गलती नहीं है, बल्कि स्टेशनों पर सुविधाओं के निर्माण में व्यावहारिक संवेदनशीलता की कमी है। उन्होंने झांसी स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग भी की।


दूसरी ओर, रेलवे का कहना है कि ट्रेन अपने निर्धारित समय पर ही रवाना हुई थी। नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम के अनुसार, ट्रेन 2:09 बजे प्लेटफॉर्म पर पहुंची और निर्धारित समय 2:23 बजे ही रवाना हुई। चेन पुलिंग के कारण इसे दोबारा 2:28 बजे चलाया गया।


मंडल रेल प्रबंधक के अनुसार, चेन पुलिंग उमा भारती के कहने पर नहीं, बल्कि कुछ यात्रियों द्वारा की गई थी जो प्लेटफॉर्म पर उतर गए थे और ट्रेन छूटने लगी तो उनके साथियों ने चेन खींच दी। रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि कहीं ट्रेन समय से पहले तो नहीं चलाई गई।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें