ब्रेकिंग
बिहार के लापरवाह SHO और दारोगा पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शनबिहार में अपराधियों का तांडव: देर रात घर पर बम से ताबड़तोड़ हमला, बमबाजी से इलाके में दहशतझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारबिहार के लापरवाह SHO और दारोगा पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शनबिहार में अपराधियों का तांडव: देर रात घर पर बम से ताबड़तोड़ हमला, बमबाजी से इलाके में दहशतझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तार

अजब प्रेम की गजब कहानी: पति से परेशान दो महिलाओं ने रचा ली शादी, सोशल मीडिया पर हुआ था प्यार

UP: उत्तर प्रदेश के देवरिया में दो महिलाओं ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली. दोनों अपने शराबी पतियों से परेशान थीं. दोनों के बीच इंस्टाग्राम के जरिए प्यार हुआ था और उन्होंने शादी करने का फैसला ले लिया.

two women got married
दो महिलाओं ने रचाई शादी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

UP: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां दो महिलाओं की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। समय बीतने के साथ दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के बीच ऐसा प्यार हुआ कि दोनों ने अपने पतियों को छोड़ दिया और शादी रचा ली। यह घटना पूरे जिले के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।


दरअसल, यूपी के देवरिया जिले की दोनों महिलाएं अपने पति से परेशान थीं। दोनों के पतियों को शराब की बुरी लत थी। शराब के नशे में दोनों के पति उनके साथ मारपीट किया करते थे। इसी बीच दोनों महिलाओं की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हो गई। बातों का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों ने एक दूसरे से अपनी परेशानी शेयर की। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई।


फिर क्या था दोनों ने साथ रहने का फैसला ले लिया और देवरिया के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंची और एक दूसरे के गले में जयमाला पहनाकर भगवान के साक्षी मानकर सात फेरे ले लिए। पति बनी गूंजा ने पत्नी कविता के मांग में सिंदूर भरा और दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं। जिन लोगों ने यह नजारा देखा वह दंग रह गए।


शादी के बाद दोनों काफी खुश दिखीं और कहा कि अब उन्हे उनके शराब पतियों से छुटकारा मिल गया है। उन्होंने कहा कि अब वह गोरखपुर में किराए पर कमरा लेकर एकसाथ रहेंगी। शादी करने के बाद दोनों गोरखपुर के लिए रवाना हो गईं। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टैग्स