ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

पति के रवैये से तंग आकर पत्नी ने टांगी से कर दी हत्या, शव को शौचालय में दफनाया

JHARKHAND: पति और पत्नी के बीच झगड़ा किस घर में नहीं होता है। इसका मतलब यह नहीं कि दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बन जाए। इस झगड़े को बातचीत से भी सुलझाया जा सकता है। लेकिन जब

bihar
नशेड़ी पति को पत्नी ने दी सजा
© google
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JHARKHAND: पति और पत्नी के बीच झगड़ा किस घर में नहीं होता है। इसका मतलब यह नहीं कि दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बन जाए। इस झगड़े को बातचीत से भी सुलझाया जा सकता है। लेकिन जब दोनों में कोई एक दूसरे की बात सुनने को तैयार नहीं होता है, घर में बड़ी घटना घट जाती है। ऐसा ही हुआ झारखंड के पलामू जिले में जहां शराबी पति के रवैये से तंग आकर पत्नी ने ऐसा कदम उठाया कि लोग भी हैरान रह गये। 


दरअसल हम बात झारखंड के पलामू जिले के पांकी इलाके की कर रहे हैं, जहां पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। उसके बाद पत्नी ने ऐसा खतरनाक कदम उठाया कि हर कोई हैरान रह गया। पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को शौचालय में दफना दिया। 15 मई की यह घटना है, जिसका खुलासा 3 दिन बाद आज 18 मई को हुआ है। जब इस मामले का खुलासा हुआ तब पुलिस भी हैरान रह गई। 


घटना पलामू के केकरगढ़ पंचायत क्षेत्र के गरिहारा गांव की है। इस घटना के बारे में बताया जाता है कि पति शराब पीता था। जिसका पत्नी अक्सर विरोध किया करती थी। 15 मई दिन गुरुवार को पति जब नशे की हालत में घर पहुंचा तब पत्नी से उसका झगड़ा हो गया। फिर क्या था शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पति ने इस दौरान पत्नी के शरीर को काफी नुकसान पहुंचाया। उसके शरीर को कई जगहों पर दांतों से काट डाला, जिससे पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गयी। 


पति से जान बचाकर पत्नी ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन पति उसके पीछे पड़ गया उसके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान पति से जान बचाने के लिए उसने धकेला तो पति जमीन पर गिर गया। जिसके बाद पत्नी ने घर में रखे टांगी को निकाल लिया और उसी से पति की हत्या कर दी। पति की हत्या के बाद अब वो खुद को बचाने के लिए उपाय सोचने लगी। तभी उसके मन में ख्याल आया कि क्यों नहीं पति की लाश को शौचालय के सोख्ता में दफना दिया जाए। उसने वैसा ही किया। 


पति की लाश को शौचालय की टंकी में दफना दिया। जिसके बाद वो घर में चुपचाप बैठ गई। उधर तीन दिन से गायब पति को पुलिस खोज रही थी। पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तब उसने सारा राज खोल दिया जिसे उसने छिपा रखा था। महिला के बयान पर पांकी पुलिस ने उसके पति की लाश को क्षत विक्षप्त हालत में शौचालय की टंकी से बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 


इस घटना की सूचना जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उसके घर के बाहर इकट्ठा हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर थाने ले गयी। जिसके बाद आरोपी महिला को जेल भेजने की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है। जिसे जानकर लोग भी काफी हैरान हैं।