ब्रेकिंग
बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीबेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनी

REEL ने बदल दी जिंदगी: बागेश्वर धाम में गाना गाकर वायरल हुआ यह सिंगर, टी-सीरीज और कनाडा से मिले ऑफर

मध्य प्रदेश के आदिवासी गायक अमित धुर्वे की भक्ति गजल बागेश्वर धाम से वायरल हो गई। महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आशीर्वाद से उन्हें टी-सीरीज और अंतरराष्ट्रीय मंचों से भजन गाने के प्रस्ताव मिले हैं।

tribal singer amit dhurve viral
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर नगर में माx नर्मदा के तट पर बसे एक आदिवासी परिवार से आने वाले गायक अमित धुर्वे इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बागेश्वर धाम के मंच से गाई गई उनकी एक ग़ज़ल-शैली में भक्ति रचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद उन्हें कनाडा और टी-सीरीज जैसी प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनियों से गाने के प्रस्ताव मिल चुके हैं।


अमित की इस भक्ति यात्रा की शुरुआत तब हुई जब बागेश्वर धाम के एक सेवादार ने उनकी रील धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दिखाई, जिसमें वे भजन गाते नजर आए। उनकी गायकी से प्रभावित होकर महाराज जी ने तुरंत उनके बारे में जानकारी मंगवाई और कुछ ही दिनों में अमित से सीधे बातचीत कर उन्हें नवरात्रि कथा महोत्सव में आमंत्रित किया।


नवरात्रि के दौरान जब अमित ने मंच पर भजन प्रस्तुत किया, तो उनकी गायन शैली से बागेश्वर महाराज भावविभोर हो उठे। उन्होंने अमित को आशीर्वाद देकर मंच प्रदान किया, जो उनके लिए जीवन बदलने वाला क्षण साबित हुआ। इस अनुभव को साझा करते हुए अमित ने कहा कि कल तक हम उन्हीं चैनलों को मोबाइल पर देखा करते थे, जिनमें बड़े कलाकार भजन गाते थे। मन में आस थी कि एक दिन हम भी वहां पहुंचेंगे। आज बागेश्वर महाराज जी की कृपा से वह सपना सच हो गया।


उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को जब उन्हें मंच मिला, उसी रात से शुभकामनाओं और ऑफर्स के लिए फोन की लाइन लग गई। संस्कार चैनल के सीईओ मनोज त्यागी ने उन्हें नोएडा स्टूडियो में बुलाया, और टी-सीरीज ने उनके लिए भजन रिकॉर्ड करने का प्रस्ताव दिया, जो जल्द उनके चैनल पर प्रसारित होगा।


बागेश्वर महाराज ने कथा के तीसरे दिन की चढ़ोत्री में उन्हें दक्षिणा भी भेंट की। अमित धुर्वे का परिवार पीढ़ियों से हारमोनियम सुधारने का कार्य करता रहा है। उसी हारमोनियम से सुरों की साधना करते हुए शुरू हुई उनकी भक्ति यात्रा आज महाराज जी के आशीर्वाद से राष्ट्रीय मंचों पर गूंज रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता