ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Train Accident Averted: तेज रफ्तार जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए अचानक हो गए जाम, जानिए.. फिर क्या हुआ?

Train Accident Averted: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. तेज रफ्तार से जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए अचानक जाम हो गए, फिर तो ट्रेन पर सवार यात्रियों की जान हलक में अटक गई.

Train Accident Averted
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Train Accident Averted: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के नागल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे एक बड़ा रेलवे हादसा होते-होते टल गया। देहरादून से दिल्ली जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन का पहिया जाम हो गया, जिससे रेलवे ट्रैक पर करीब 50 मीटर तक क्लिप उखड़ गए हालांकि, लोको पायलट की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। 


जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवारियां पूरी तरह से भरी हुई थीं। जैसे ही ट्रेन नागल के पास पहुंची, इंजन के पहिए में समस्या आई, जिससे ट्रेन की गति धीमी हो गई और पहिया जाम हो गया। इस दौरान करीब 50 मीटर तक ट्रैक की क्लिप उखड़ गईं। पायलट की तत्परता से ट्रेन को नियंत्रित किया गया और रोकने में सफलता मिली, जिससे ट्रेन पलटने से बच गई। 


रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और ट्रैक की मरम्मत शुरू की। हालांकि, इस हादसे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। अब मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। रेलवे को इस घटना से सबक लेकर इंजन और ट्रैक की नियमित जांच और रखरखाव पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।