ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

RAILWAY NEWS: भारतीय रेलवे के नियमों में कोई बदलाव नहीं, अधिकारियों ने दी सफाई

1 मार्च 2025 से रेलवे के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। जो नियम पहले से लागू थे, वही आगे भी जारी रहेंगे। भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक जानकारी प्राप्त करें।

BIHAR
रेल मंत्रालय की सफाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

INDIAN RAILWAY: 01 मार्च 2025 से रेलवे के नियमों में बदलाव को लेकर चल रही खबरों पर रेल मंत्रालय ने सफाई दी है। अधिकारियों के अनुसार, रेल यात्रा के मौजूदा नियमों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।


क्या हैं मौजूदा नियम?

1. जनरल कोच में यात्रा: सिर्फ काउंटर टिकट वाले यात्री ही जनरल कोच में सफर कर सकते हैं। ऑनलाइन वेटिंग टिकट धारकों को जनरल कोच में भी यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी।

2. वेटिंग टिकट और रिफंड: ट्रेन छूटने से आधे घंटे पहले तक काउंटर वेटिंग टिकट पर रिफंड लिया जा सकता है। ऑनलाइन बुक किए गए वेटिंग टिकट स्वतः कैंसिल हो जाएंगे और राशि वापस कर दी जाएगी।


3. रिजर्वेशन नियम: यात्री 60 दिन पहले तक रिजर्वेशन करा सकते हैं। पहले यह सीमा 120 दिन थी, लेकिन कैंसिलेशन बढ़ने के कारण इसे घटाकर 60 दिन किया गया।

4. वेटिंग टिकट पर यात्रा: स्लीपर और एसी कोच में वेटिंग टिकट वालों को यात्रा की अनुमति नहीं है। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में टीटी की अनुमति से यात्रा की जा सकती है। एक PNR पर एक से अधिक टिकट बुक होने पर, अगर एक टिकट कन्फर्म हो जाता है, तो अन्य वेटिंग टिकट वाले यात्री यात्रा नहीं कर सकते।


रेलवे की सुविधा और लचीलापन

रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जरूरत के हिसाब से लचीलापन बरतता है। अगर यात्रा के दौरान कोई समस्या आती है, तो यात्री रेलवे अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। एक बार फिर बता दें कि 1 मार्च 2025 से रेलवे के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। जो नियम पहले से लागू थे, वही आगे भी जारी रहेंगे। भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक जानकारी प्राप्त करें।

टैग्स