ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

The Burning Car: बीच सड़क 'द बर्निंग कार'...चंद पलों में गाड़ी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी

The Burning Car: यूपी के आगरा में बीच सड़क एक कार चंद पलों में आग का गोला बन गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

The Burning Car
बीच सड़क 'द बर्निंग कार'
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

The Burning Car: यूपी के आगरा में सोमवार रात बीच सड़क पर एक कार अचानक से धू-धूकर जलने लगी। चंद पलों में कार आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि बीच सड़क पर कार में भीषण आग लग गई। कार के अगले हिस्से से अचानक तेज लपटें निकलने लगी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


कार में जैसे ही आग लगी, ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए फौरन कार से कूदकर अपनी जान बचाई और उसके बाद देखते ही देखते पूरी कार आग के तेज लपटों में घिर गई। आग की लपटे इतनी भीषण थी कि राह चलते लोगों में अफरा तफरी मच गई। सड़क के दोनों ओर जाम जैसी स्थिति बन गई और सड़क पर खड़ी कार जलती रही।


सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। घटना थाना ताजगंज क्षेत्र के सर्किट हाउस चौराहे के पास की है।  अचानक कार में लगी आग की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से कार में आग लगी होगी। दमकल की गाड़ी ने कार में लगी भीषण आग को बुझाया तब जाकर रास्ता सुचारु रूप से चालू हो सका।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता