ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

सुनहरी मछली ने ले ली युवक की जान, मुंह में रखते ही तड़प-तड़पकर हो गई मौत; कैसे हुआ हादसा?

तमिलनाडु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मछली पकड़ते समय एक युवक की गले में जिंदा मछली फंसने से मौत हो गई.

Tamil Nadu Incident
सुनहरी मछली ने ले ली युवक की जान
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

मछली पकड़ने के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें एक छोटी-सी मछली की वजह से युवक की जान चली गई है। यह खबर तमिलनाडु की है। दरअसल, युवक मणिकंदन मदुरंतकम की एक झील में मछली पकड़ रहा था। जानकारी के मुताबिक एक जिंदा मछली के गले में फंसने के बाद 29 साल के मणिकंदन ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मणिकंदन कीलावलम झील के बीचों-बीच मछली पकड़ रहा था और हमेशा की तरह उसने अपने हाथों से कुछ मछलियां पकड़ने का फैसला किया। मणिकंदन आमतौर पर दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के लिए झील पर जाता था, जो उसे पकड़ी गई मछली को किनारे तक ले जाने में मदद करते थे, लेकिन उस दिन उसके साथ कोई नहीं थी।


जानकारी के मुताबिक, मणिकंदन ने एक मछली पकड़ ली थी और उसने दूसरी मछली पकड़ने का फैसला लिया। हालांकि जब उसे कोई चारा नहीं दिखा तो उसने पकड़ी हुई मछली को अपने मुंह में ठूंस लिया। मणिकंदन ने वापस लौटते समय मछली का सिर अपने मुंह में डाल रखा था। मछली उसके मुंह में छटपटाने लगी और उसके सांस की नली में फंस गई। जल्द ही उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी।


वहीं, उसने मछली को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि आस-पास कोई ना होने के कारण, घबराया हुआ मणिकंदन पास के गांव अरैयाप्पक्कम की ओर भागा था, लेकिन मदद मिलने से पहले ही वह रास्ते में गिर गया था। स्थानीय लोगों ने मणिकंदन को चेंगलपेट सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना बीते दिन बृहस्पतिवार यानि 10 अप्रैल का है।

संबंधित खबरें