ब्रेकिंग
Bihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी'जज साहब पर जादू करेंगे तो मिलेगी बेल'...तांत्रिक के झांसे में आए युवक, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंपजस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी'जज साहब पर जादू करेंगे तो मिलेगी बेल'...तांत्रिक के झांसे में आए युवक, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंपजस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

तमिलनाडु के CM थलपति विजय का फिल्मी अंदाज, नई बस में किया सफर, यात्रियों से की बातचीत

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने चेन्नई में 300 नई सीएनजी और डीजल बसों का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने बस में सफर कर यात्रियों और कंडक्टर से बातचीत की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

तमिलनाडु न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय गुरुवार को एक अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने चेन्नई में तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (TNSTC) की 300 नई सीएनजी और डीजल बसों का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री विजय खुद एक नई बस में सवार हुए और आम यात्रियों के साथ सफर किया।


बस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कंडक्टर से बातचीत की और बसों से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं और तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। इस दौरान बस में मौजूद यात्रियों ने उनके साथ तस्वीरें लीं और वीडियो भी बनाए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री थलपति विजय सफेद शर्ट और काला चश्मा पहने हुए नजर आए। उनके इस अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसे उनके फिल्मी व्यक्तित्व से जोड़कर देखा जा रहा है।


अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय ने हाल ही में तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सत्ता हासिल की है। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही वह लगातार जनहित से जुड़े फैसले लेते नजर आ रहे हैं। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने महिला सुरक्षा, ड्रग माफिया पर नियंत्रण और रोजगार सृजन जैसे मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण पहल की है।


हालांकि, उनके कुछ फैसलों को लेकर विपक्षी दलों ने सवाल भी उठाए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान और वंदे मातरम् को लेकर विवाद भी सामने आया था। बाद में विधानसभा सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री विजय ने दोबारा राष्ट्रगान बजवाकर इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट की और विपक्ष पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया।


थलपति विजय का राजनीतिक सफर भी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। शुरुआती दौर में उनके रोड शो के दौरान हुई भगदड़ में कई लोगों की मौत के बाद उनके राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठे थे। इसके बावजूद उन्होंने संघर्ष जारी रखा और किसी दल से गठबंधन किए बिना चुनाव मैदान में उतरकर ऐतिहासिक जीत हासिल की।


मुख्यमंत्री बनने के बाद थलपति विजय लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। बस यात्रा के दौरान उनका आम लोगों के बीच सहज रूप से घुलना-मिलना भी इसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

टैग्स