ब्रेकिंग
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की सीधी टक्कर में दो की मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़✦BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन✦मधुबनी के लोहट में सीमेंट प्लांट का विरोध, नई चीनी मिल की मांग को लेकर 52 दिनों से धरना जारी✦जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की सीधी टक्कर में दो की मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़✦BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन✦मधुबनी के लोहट में सीमेंट प्लांट का विरोध, नई चीनी मिल की मांग को लेकर 52 दिनों से धरना जारी✦जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?

सुशांत सुसाइड केस में पुलिस ने यशराज फिल्म्स के 2 अधिकारियों से की पूछताछ, फिल्म ‘पानी’ नहीं बनने का खुला राज

DESK: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स के दो अधिकारियों से पूछताछ किया है. पूछताछ में कई बातें सामने आई है. दोनों पूर्व वाइस प्रेजि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स के दो अधिकारियों से पूछताछ किया है. पूछताछ में कई बातें सामने आई है. दोनों पूर्व वाइस प्रेजिडेंट प्रोडक्शन रहे आशिष सिंह से पूछताछ की और यशराज फिल्म्स के साथ पहले काम आशिष पाटिल से भी पूछताछ की. साल 2012 में सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुए यशराज फिल्म्स के कॉन्ट्रैक्ट पर इन दोनों के साइन था. 

खुला राज क्यों नहीं बनी फिल्म पानी

पुलिस के हाथ वह कॉन्ट्रैक्ट पेपर हाथ लगा है जो सुशांत और यशराज फिल्म्स के साथ हुआ था. बताया गया है कि यशराज एक एक्टर के साथ सिर्फ तीन फिल्मों को लेकर ही कॉन्ट्रैक्ट करता है. फिल्म की सफलता के बाद इसके आगे बढ़ाया जाता है. लेकिन सुशांत सिंह के साथ सिर्फ दो ही फिल्में बनी थी. जिसमें फिल्म शुद्ध देसी रोमांस और ब्योमकेश बक्शी बन चुकी थी. 

तीसरी फिल्म पानी सुशांत सिंह राजपूत की बनने वाली थी. बताया जा रहा है कि इसके निर्देशक शेखर कपूर थे. शेखर ने फिल्म पानी का बजट 150 करोड़ रुपए बताया था. जिसके बाद यशराज फिल्म्स ने इस फिल्म को बनाने से इंकार कर दिया था. इस इंकार के बाद निर्देशक शेखर कपूर और सुशांत सिंह राजपूत को ठेस पहुंचा था. फिलहाल पुलिस हर मामले की जांच कर रही है. बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह ने मुंबई के बांद्रा स्थिति घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था. इस मामले में पुलिस अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है. 

टैग्स