ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत केस में क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती का आया पहला रिएक्शन, कर दिया ऐसा पोस्ट

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती और उनकी फैमिली को क्लीन चिट दे दी है। जिसके बाद एक्ट्रेस ने पहला पोस्ट किया है।

 Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत केस में क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती का आया पहला रिएक्शन
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई ने मुंबई कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। 14 जून, 2020 को सुशांत मुंबई के बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में फ्लैट की छत से लटके पाए गए थे। तब इस मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनकी फैमिली भी सस्पेक्ट बनी थी। अब सीबीआई ने एक्ट्रेस और उनकी फैमिली को क्लीन चिट दे दी है जिसके बाद रिया का पहला रिएक्शन सामने आया है।


सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई से क्लीन चिट मिलने के कुछ देर बाद ही रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने अपकमिंग शो एमटीवी रोडीज से अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। रिया चक्रवर्ती ने अपनी तस्वीरों के साथ बैकग्राउंड में खास गाना लगाया है। इस गाने का नाम सैटिस्फाइड है। जिसका मतलब है- 'संतुष्ट हूं।' 


रिया की इस पोस्ट पर फैंस उन्हें सुशांत सिंह राजपूत केस में क्लीन चिट मिलने पर बधाई भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'मुझे अफसोस है कि आपको इतना कुछ सहना पड़ा. हम सोच भी नहीं सकते। बहुत खुशी है कि फैसले और सीबीआई रिपोर्ट के जरिए सच्चाई सामने आ गई है। हमें आप पर पूरा भरोसा है। चमकते रहिए।' आपको बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई की फाइनल रिपोर्ट में एक्टर की मौत की असल वजह सुसाइड ही बताई गई थी। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई को कोई ऐसा सबूत नही मिला कि किसी ने सुशांत को सुसाइड के लिए फोर्स किया गया था।