ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान

सुशांत का मर्डर उनके ही डॉगी फज की बेल्ट से हुआ, SSR के पूर्व असिस्टेंट का दावा

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर हर दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं. बिहार पुलिस के पास जब से केस आया है, उसके बाद से लगातार ऐसे लोग सामने आ रहे हैं जो सुशांत

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर हर दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं. बिहार पुलिस के पास जब से केस आया है, उसके बाद से  लगातार ऐसे लोग सामने आ रहे हैं जो सुशांत के करीब रह चुके हैं. इन लोगों ने तरह-तरह के दावे भी किए हैं. अब सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व असिस्टेंट ने सबसे चौंकाने वाला दावा किया है. सुशांत सिंह राजपूत के असिस्टेंट  अंकित आचार्य ने दावा किया है कि सुशांत की हत्या उनके ही डॉगी फज के बेल्ट से की गई. फज के पट्टे का इस्तेमाल सुशांत का गला घोटने के लिए किया.

अंकित ने एक इंटरटेनमेंट बेवसाइट से बात के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं. अंकित ने कहा कि  'मैं सुशांत भईया को अच्छे से जानता हूं. मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि उन्होंने आत्महत्या की है. ये एक मर्डर है. अगर हम ये मान भी लें कि सुशांत भईया ने आत्महत्या की है तो जब कोई आत्महत्या करता है तो उसके गले पर मार्क U शेप में आता है, लेकिन जब कोई आपका गला दबाता है तब O शेप आता है. सुशांत भईया के केस में O शेप था. जब कोई आत्महत्या करता है तो उनकी आंख और जीभ बाहर आ जाती है, लेकिन सुशांत भईया के केस में ऐसा नहीं हुआ. तो ये मर्डर ही है'.



इसके आगे अंकित ने कहा कि  'मैं आपको यह भी बता सकता हूं कि उनके गले में किस चीज का निशान था. वो निशान सुशांत भईया के पालतू डॉग फज की बेल्ट का है. मेरे पास भईया की बॉडी की फोटोज हैं और मुझे ऐसा ही लगता है कि गुनहगारों ने उसी बेल्ट से सुशांत भईया का गला घोटा है'.

बता दें कि इस से पहले सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता ने भी कहा था कि मैं ये कभी नहीं मान सकती की सुशांत कभी आत्महत्या कर सकता है. वो बहुत स्टॉंग था. न तो वो डिप्रेशन में जा सकता है और न ही आत्महत्या.