ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकार

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट में केस की सुनवाई के दौरान भारी हंगामा, CJI पर जूता फेंकने की कोशिश

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की, सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते रोका। वकील ने 'सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान' का नारा लगाया। CJI ने शांति बनाए रखी और कार्यवाही जारी रखने को कहा।

Supreme Court News
© Google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Supreme Court News: सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे सुप्रीम कोर्ट में एक अप्रत्याशित घटना घटी। एक वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर हमला करने की कोशिश की। बहस के दौरान वह मंच के पास पहुंचा और जूता निकालकर फेंकने का प्रयास किया। 


सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते हस्तक्षेप कर वकील को रोक लिया और उसे कोर्ट से बाहर निकाल दिया। बाहर जाते समय वकील ने जोर से नारा लगाया और जोर-जोर से कहने लगा कि “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।”


इस पूरे घटनाक्रम के दौरान CJI गवई ने शांति बनाए रखी और कोर्ट में उपस्थित अन्य वकीलों से कहा, “हम इससे विचलित नहीं होते, आप लोग अपनी दलीलें जारी रखें।” उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाएं उन्हें प्रभावित नहीं करतीं और न्यायिक कार्यवाही निर्बाध रूप से जारी रहनी चाहिए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता