ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

भगदड़ के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद

Platform Ticket Sale Closed from New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। अब स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेंगे।

 Platform Ticket Sale Closed from New Delhi Railway Station
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Platform Ticket Sale Closed from New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। अब स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेंगे। आदेश से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी हो गया है और आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये गये हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 26 फरवरी तक काउंटर से प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पूरी तरह बंद कर दी गई है।


आपको बता दें कि भगदड़ की घटना के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे की ओर से यह कदम उठाया गया है। रेलवे प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि अब प्लेटफॉर्म टिकट काउंटर से नहीं बेचे जाएंगे। यह फैसला 26 फरवरी तक लागू रहेगा, जिससे स्टेशन पर भीड़ को कम किया जा सके.


इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए दिल्ली पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए हैं। रेलवे प्रशासन ने इंस्पेक्टर रैंक के छह अनुभवी पुलिस अधिकारियों को स्टेशन पर तैनात किया है। इनमें से कई अधिकारी पहले भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस थाने में एसएचओ के रूप में तैनात रह चुके हैं, जिससे उन्हें स्टेशन के हालात को संभालने का अच्छा अनुभव है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता