ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar Crime News: गंगा घाट पर बदमाशों ने महिला की चेन छीनी, विरोध करने पर दामाद को मारी गोली

Bihar Crime News: बिहार के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गंगा नदी तट पर गुरुवार की सुबह गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ दिनदहाड़े लूटपाट और गोलीबारी की दर्दनाक घटना सामने आई है. जानें... पूरी खबर.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गंगा नदी तट पर गुरुवार की सुबह गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ दिनदहाड़े लूटपाट और गोलीबारी की दर्दनाक घटना सामने आई है। समस्तीपुर जिले के मकरदही से आए श्रद्धालुओं के एक दल में शामिल महिला की सोने की चेन झपट ली गई, विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिसमें महिला का दामाद घायल हो गया।


गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे, समस्तीपुर जिले के मकरदही गांव से तीन-चार वाहनों पर सवार होकर श्रद्धालु सिमरिया गंगा तट पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे। इस दल में जयप्रकाश यादव की पत्नी अनुराधा देवी भी थीं। स्नान से पहले अनुराधा देवी शौच के लिए घाट के पास जा रही थीं कि तभी दो अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और भागने लगे।


अनुराधा देवी के चिल्लाने पर उनके दामाद गाजियाबाद निवासी संदीप कुमार गुप्ता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बदमाशों का पीछा किया। इस पर एक बदमाश ने हवाई फायर किया और दूसरे ने संदीप के पैर में गोली मार दी, जिससे वे घायल हो गए। गोलीबारी के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल संदीप को परिजनों ने तुरंत निजी वाहन से एलेक्सिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। इस घटना से घाट पर भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया।


घटना के समय मौके पर मौजूद चकिया थाना की गश्ती पुलिस टीम पर गंभीर आरोप लगे हैं। घायल संदीप की पत्नी सोनी कुमारी ने बताया कि घटना के समय पुलिस वाहन घाट पर मौजूद था, लेकिन घटना होते ही पुलिस कर्मी वाहन सहित मौके से चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी पुलिसकर्मी ने न तो बदमाशों का पीछा किया, न ही घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। यहां तक कि एम्बुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंची, और परिजनों ने घायल को खुद इलाज के लिए ले जाना पड़ा। सोनी कुमारी ने कहा, सिमरिया घाट पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। यहां रोज़ाना सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं, लेकिन न तो कोई चौकी है और न ही सीसीटीवी। खुलेआम बदमाश लूटपाट कर रहे हैं।


उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि सिमरिया धाम जैसे धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बल की तैनाती, सुरविलिंएंस, कैमरे, और एम्बुलेंस जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। चकिया थाना प्रभारी नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि घटना के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि, इस वारदात में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जांच तेज कर दी गई है और इलाके में सघन छापेमारी चल रही है।