ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Shashi Tharoor: अमेरिका में बैठ थरूर की पाकिस्तान को चेतावनी, बोले "धैर्य की परीक्षा ली तो अगली बार अंजाम होगा और भी भयानक"

Shashi Tharoor: अमेरिका से शशि थरूर की पाकिस्तान को चेतावनी, भारत के धैर्य की परीक्षा न लें, अगली बार जवाब होगा और भी भीषण।

Shashi Tharoor
शशि थरूर की अमेरिका से पाकिस्तान को चेतावनी
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिका में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दे दिया है। न्यूयॉर्क में युवा पेशेवरों और भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया को संयमित लेकिन निर्णायक बताया है।


थरूर ने कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन अगर पाकिस्तान ने फिर आतंकी हमले को प्रायोजित किया, तो भारत का जवाब पहले से अधिक जोरदार होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भारत की सहनशीलता को हल्के में न लिया जाए, क्योंकि आतंकवाद के खिलाफ उसका रुख अडिग है।


थरूर ने पाकिस्तान की आतंकवाद नीति की आलोचना करते हुए कहा कि वह हमेशा हमले करवाता है और फिर इनकार करता है। उन्होंने 2008 के मुंबई हमले और ओसामा बिन लादेन के एबटाबाद में छिपे होने का उदाहरण भी दिया, जहां पाकिस्तान ने रंगे हाथों पकड़े जाने तक इनकार ही किया। थरूर ने पहलगाम हमले के बाद जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के जनाजों में पाकिस्तानी सेना और पुलिस की मौजूदगी का भी जिक्र किया।


थरूर ने भारत की नीति को स्पष्ट करते हुए कहा कि वह बिना पुख्ता सबूतों के सैन्य कार्रवाई नहीं करता। 2024 में पाकिस्तान से जुड़े 24 आतंकी हमले हुए, लेकिन पहलगाम हमले की गंभीरता ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर को बेहद जरूरी बना दिया।


केवल यही नहीं थरूर ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की अपील की। उन्होंने 9/11 मेमोरियल में श्रद्धांजलि देकर वैश्विक आतंकवाद विरोध का संदेश दिया। थरूर ने कहा कि भारत का ध्यान विकास और गरीबी उन्मूलन पर है, लेकिन निर्दोष नागरिकों की हत्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पाकिस्तान को चेताया कि भारत की संयमित नीति को कमजोरी न समझा जाए, वरना परिणाम और भी भयानक होंगे।