ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

शाहरुख खान ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा..75 की उम्र में आपकी एनर्जी हम जैसे जवानों को पीछे छोड़ देती है

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने पीएम नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी एनर्जी और प्रेरणादायक जीवन की सराहना की।

mumbai
HAPPY BIRTHDAY PM MODI
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: विश्वकर्मा पूजा के दिन आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। देशभर से लोग पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामना दे रहे हैं। राजनीतिक गलियारों से लेकर बॉलीवुड से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं लोग दे रहे हैं। बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान ने भी पीएम मोदी को 75 वें जन्मदिन की बधाई दी है।


 शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये यह शुभकामनाएं दी है। शाहरुख खान के अलावे बॉलीवुड इंडस्ट्रीज के अन्य लोग भी बधाई संदेश दे रहे हैं। शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि आप इस उम्र में भी अपनी एनर्जी से लोगों को पीछे छोड़ देते हैं। आपकी कहानी प्रेरणा देने वाली है। 


किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख आगे कहते हैं कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके 75वें जन्मदिन पर मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं। आपकी जो कहानी है कि एक छोटे से शहर से निकलकर आपने दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है, वह सभी को प्रेरणा देने वाली है। इस कहानी में आपका अनुशासन, मेहनत और देश के प्रति समर्पण दिखाई देता है। सच तो ये है कि 75 साल की उम्र में जो आपकी एनर्जी है, उससे आप हम जैसे जवान लोगों को पीछा छोड़ देते हैं। मैं दुआ करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ रहें, मजबूत रहें और खशहाल रहें।






टैग्स