ब्रेकिंग
Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल

School News: सरकारी स्कूल में बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना परोसा, 78 छात्र-छात्रा को लगे एंटी रेबीज इंजेक्शन; MLA ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

School News: जिले में सरकारी स्कूल के बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना परोसे जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद 78 बच्चों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। मामले की जांच जारी है।

School News
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

School News: सरकारी स्कूलों में मीड डे मिल में गड़बड़ी की शिकायतें नई बात नहीं है, अक्सर इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। एक बार फिर सरकारी स्कूल में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है।बीते 29 जुलाई को स्कूल में खाना खुले में रखा हुआ था, जिसे आवारा कुत्तों ने जूठा कर दिया। जानकारी होने के बावजूद बच्चों को वही कुत्ते का जूठा खाना परोस दिया गया।


दरअसल, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार ज़िले के पलारी ब्लॉक स्थित लछनपुर गांव के शासकीय मिडिल स्कूल में मध्यान्ह भोजन में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। 29 जुलाई को स्कूल में खाना खुले में रखा हुआ था, जिसे आवारा कुत्तों ने जूठा कर दिया। कुछ बच्चों ने देखा कि एक कुत्ता सब्जी को मुंह लगाकर चला गया। बच्चों ने तुरंत यह बात शिक्षकों को बताई।


शिक्षकों ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को इस खाना परोसने से मना किया, लेकिन महिलाओं ने यह कहते हुए खाना परोस दिया कि सब्जी जूठी नहीं हुई है। नतीजतन, 84 बच्चों को वही सब्जी खिला दी गई। घटना की जानकारी बच्चों ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंच गए।


स्थानीय लोगों और परिजनों की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन बच्चों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गया, जहां 78 बच्चों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम दिनेश निकुंज और बीईओ नरेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी स्कूल पहुंचे और बच्चों, शिक्षकों, परिजनों के बयान दर्ज किए। अधिकारियों ने स्कूल में बने भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए खुद भी खाना खाया।


एसडीएम दिनेश निकुंज ने बताया कि अब तक बच्चों, शिक्षकों और ग्राम समिति के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, लेकिन स्व सहायता समूह की महिलाओं से पूछताछ अभी बाकी है। दोषियों पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक संदीप साहू ने भी स्कूल पहुंचकर बच्चों और शिक्षकों से बात की। उन्होंने पूछा कि बिना किसी पक्के आदेश के बच्चों को एंटी रेबीज इंजेक्शन क्यों लगाए गए। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता