ब्रेकिंग
Bihar News : 360 रुपये में अयोध्या का सफर! सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, बिहार के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन✦Bihar News : बिहार में बाढ़ से बचाव का मेगा प्लान तैयार! वाल्मीकिनगर से सोनपुर तक गंडक किनारे बनेगी सड़क✦Bihar News : पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 10 करोड़ की जमीन, पटना में दो फ्लैट; बिहार के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी से बड़ा खुलासा✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦Bihar News : 360 रुपये में अयोध्या का सफर! सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, बिहार के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन✦Bihar News : बिहार में बाढ़ से बचाव का मेगा प्लान तैयार! वाल्मीकिनगर से सोनपुर तक गंडक किनारे बनेगी सड़क✦Bihar News : पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 10 करोड़ की जमीन, पटना में दो फ्लैट; बिहार के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी से बड़ा खुलासा✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान

Road Accident: सऊदी अरब में 42 भारतीयों की मौत, डीज़ल टैंकर से जोरदार टक्कर के बाद बस में लगी आग

Road Accident: सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही बस डीज़ल टैंकर से टकराने के बाद आग में जल गई, जिसमें 42 भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। अधिकतर पीड़ित तेलंगाना और हैदराबाद के निवासी थे।

Road Accident
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: सऊदी अरब के मदीना के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम 42 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। सभी यात्री उमराह अदा करने के लिए मक्का से मदीना जा रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, IST समयानुसार लगभग 1:30 बजे मुफरिहात के पास उनकी बस एक डीज़ल टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद बस में भयंकर आग लग गई।


सूत्रों के अनुसार मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 20 महिलाएं और 11 बच्चे सवार थे, जिनमें से अधिकांश हैदराबाद और तेलंगाना के निवासी थे। हादसे के समय कई यात्री गहरी नींद में थे, जिसके कारण हताहतों की संख्या अधिक रही। स्थानीय सूत्रों ने 42 मौतों की पुष्टि की है, जबकि आपातकालीन सेवाएँ स्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।


ये सभी तीर्थयात्री मक्का में अपने अरकान (धार्मिक अनुष्ठान) पूरा करने के बाद मदीना की ओर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।


हादसे पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने रियाद स्थित भारतीय दूतावास के उपमुख्य मिशनरी (DCM) अबू माथेन जॉर्ज से बात की है, जिन्होंने घटना की जानकारी एकत्र करने और सहायता सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया है।


तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भी दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्र सरकार तथा सऊदी दूतावास से संपर्क कर पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता