ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Andhra Pradesh Road Accident: गुंटूर में भीषण सड़क हादसा, RTC बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 8 जख्मी

Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई है।

 Andhra Pradesh Road Accident
गुंटूर में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक आरटीसी बस ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब एक आरटीसी बस ने खेतों में काम करने वाले मजदूरों को लेकर जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।


सोमवार सुबह गुंटूर जिले के नीरुकोंडा गांव के पास एक ऑटो रिक्शा और सामने से आ रही आरटीसी बस की टक्कर में तीन दिहाड़ी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए हैं। खबरों में मुताबिक सभी मृतक महिलाएं थीं और मिर्च के खेत में काम करने के लिए कृषि फार्म जा रही थीं। वहीं इस हादसे में घायल 8 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


मृतक महिला मजदूर चेब्रोलू मंडल के शुदापल्ली गांव की रहने वाली थीं। मृतक महिलाओं के नाम सीतारावम्मा, नानचारम्मा और अरुण हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। भीषण हादसे के बाद मृतकों के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता