ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Road Accident: अमेठी में एंबुलेंस-पिकअप की भीषण टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

Road Accident: अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एम्बुलेंस और पिकअप की भीषण टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत। परिजन का शव यूपी से बिहार लेकर आ रहे थे सभी लोग।

Road Accident
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Road Accident: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 जून की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 59.70 के पास एक एम्बुलेंस और तेज रफ्तार पिकअप की आमने-सामने टक्कर में बिहार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। एम्बुलेंस में सवार लोग लखनऊ के एक निजी अस्पताल से अपने परिजन का शव लेकर बिहार लौट रहे थे। यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ है।


जानकारी के मुताबिक एम्बुलेंस लखनऊ से बिहार की ओर जा रही थी, शुकुल बाजार के पास सामने से आ रही पिकअप से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एम्बुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद बाजार शुकुल पुलिस, यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की टीम और स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया। पांच लोगों की जान कुछ देर में ही चली गई, जबकि एक घायल को बाजार शुकुल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


बाजार शुकुल थाना प्रभारी अभिनेश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान की कोशिश जारी है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।