ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BIHAR NEWS: RJD के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने किया सरेंडर, कुछ दिन पहले ही हुई थी रेड

Bihar NEWS : राजद के बाहुबली विधायक रीत लाल यादव ने सरेंडर कर दिया है। इसके बाद अब इसको लेकर पुलिस आगे की करवाई कर रही है।

रीत लाल यादव
राजद विधायक रीत लाल यादव
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है। जहां आर्म्स एक्ट के मामले में राजद के बाहुबली विधायक रीत लाल यादव ने  सरेंडर कर दिया है। इसके बाद इलाके में हलचल तेज हो गई है।


जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय जनता के विधायक रीतलाल यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। रीतलाल के साथ उसके भाई ने भी कोर्ट में आत्मसर्पण किया है। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने पटना से सटे दानापुर समेत कुछ अन्य जगहों पर राजद विधायक के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। इसके बाद अब विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। 


मालूम हो कि, एक बड़े बिल्डर ने रीतलाल यादव पर रंगदारी मांगने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उनके ठिकानों छापेमारी की थी। अब उन्होंने सरेंडर कर दिया है।

इधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी शनिवार को रीतलाल यादव पर हुई पुलिस छापामारी को लेकर कहा कि बिहार पुलिस पॉलिटिकल टूल बनकर काम कर रही है। पुलिस की सेलेक्टिव कार्रवाई हो रही है। 

उन्होंने मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह का उदाहरण देकर बताया कि तब उनके ठिकाने पर छापामारी हुई और एके 47 मिलने का दावा किया गया लेकिन बाद में पुलिस ने कोर्ट ने कहा कि कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस को सेलेक्टिव टूल बनकर काम नहीं करना चाहिए।