ब्रेकिंग
बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP

रिया से तीसरे दिन भी CBI कर रही है पूछताछ, भाई के साथ पहुंची DRDO गेस्ट हाउस

MUMBAI: सुशांत सिंह सुसाइड केस में आज लगातार तीसरे दिन भी सीबीआई की टीम रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है. रिया आज अपने भाई शोविक के साथ डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची है. बताया जा रह

रिया से तीसरे दिन भी CBI कर रही है पूछताछ, भाई के साथ पहुंची DRDO गेस्ट हाउस
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: सुशांत सिंह सुसाइड केस में आज लगातार तीसरे दिन भी सीबीआई की टीम रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है. रिया आज अपने भाई शोविक के साथ डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची है. बताया जा रहा है कि रिया के भाई को फिर से आज सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है. 

रिया से 17 घंटे दो दिनों में हो चुकी है पूछताछ

रिया से लगातार सीबीआई की टीम कई सवालों के जवाब मांग रही है. शुक्रवार को रिया से सीबीआई की टीम ने 10 घंटे तक पूछताछ की थी. शनिवार को रिया से 7 घंटे पूछताछ हुई थी. अब आज देखना है कि रिया से सीबीआई की टीम कितने देर तक पूछताछ करती है.  रिया के अलावा उनके भाई शोविक, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी, हाउस कीपर नीरज से भी सीबीआई सवाल-जवाब कर चुकी है. 


सिद्धार्थ ने फिर खोला राज

सुशांत के रूम पार्टनर सिद्धार्थ पिठानी ने आरोप लगाया था कि रिया सुशांत का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करती थीं. लेकिन रिया ने इन आरोपों को खारिज किया है. डीआरडीओ गेस्ट हाउस आने और जाने के दौरान मुंबई पुलिस रिया को सुरक्षा मुहैया करा रही है. रिया ने इसको लेकर सीबीआई से मीडिया को परेशान परेशान करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद सीबीआई ने मुंबई पुलिस को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया था

टैग्स