ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान

12 लाख रुपए सालाना कमाने वाली रिया कैसे खरीदी मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी, ED की पूछताछ में नहीं दे पाई जवाब

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से ईडी ने कल करीब 9 घंटे तक पूछताछ की. लेकिन इसके बाद भी रिया चक्रवर्ती ने कई सवालों के जवाब सही से नहीं दिए. ईडी एक बा

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से ईडी ने कल करीब 9 घंटे तक पूछताछ की. लेकिन इसके बाद भी रिया चक्रवर्ती ने कई सवालों के जवाब सही से नहीं दिए. ईडी एक बार फिर रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने वाली है.  मुंबई के पॉश इलाके में रिया ने दो फ्लैट खरीदी है. एक फ्लैट खुद रिया और दूसरा उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के नाम पर रजिस्टर्ड है. 

बीमारी का बहाना बनाती रही रिया

ईडी की टीम ने रिया चक्रवर्ती से पूछा कि मुंबई के जो करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदा है उसके बारे में कोई जानकारी दीजिए. इस प्रॉपर्टी का आखिर किसने पैसा दिया था. आखिरी तक इतना पैसा कहां से आया. लेकिन रिया सवालों से बचती रही. कभी अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देती तो कभी कहती की मुझे याद नहीं है. 



रिया चक्रवर्ती ने ईडी टीम को बताया कि अब तक 7 फिल्में की है और उन्हीं से कमाई की है. उसी कमाई से उन्होंने मुंबई में दो प्रॉपर्टी खरीदी है. लेकिन यह रिया की बात और दलीलें ईडी की टीम को हजम नहीं आई. बताया जा रहा है कि जो रिया साल में 10 से 12 लाख रुपए कमाती हो वह आखिर कैसे मुंबई जैसे बड़े शहरों में करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीद सकती है. इस बात का जवाब सही से रिया चक्रवर्ती नहीं दे पाई. ईडी की टीम एक बार फिर पूछताछ करने वाली है. रिया के वकील सतीश शिंदे ने दावा किया है कि रिया ने ईडी की टीम को पूछताछ में पूरा सहयोग किया है. लेकिन हकीकत कुछ और ही है. बता दें कि रिया जो इनकम टैक्स भरती है उसमें सालाना कमाई का 10-12 लाख रुपए बताया गया है. वही, सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया पर आरोप लगाया था कि रिया ने सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर किया है. 

टैग्स