ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

Ration Card Update: 30 जून तक निपटा लें यह बहुत जरूरी काम, वरना बंद हो जाएगा राशन कार्ड

Ration Card Update: भारत सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों को 30 जून 2025 तक ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया है। तय समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर कार्डधारकों का नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया जाएगा।

Ration Card Update
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Ration Card Update: यदि आप राशन कार्ड धारक हैं और फ्री राशन योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत सरकार ने एक अहम फैसला लिया है, जिसके तहत सभी राशन कार्ड धारकों को 30 जून 2025 तक ई-केवाईसी (e-KYC) करवाना अनिवार्य कर दिया गया है।


सरकार के इस कदम का मकसद फर्जी लाभार्थियों की पहचान करना और सही लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत फ्री राशन पाने वाले करोड़ों लोग इस निर्णय के दायरे में हैं।


अगर ई-केवाईसी नहीं करवाई तो फ्री राशन मिलना बंद हो जाएगा, राशन कार्ड से नाम काट दिया जाएगा, दोबारा राशन कार्ड के लिए आवेदन करना पड़ेगा, इसलिए अगर आपने अभी तक अपनी या अपने परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो बिना देर किए यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लें।


ई-केवाईसी कैसे कराएं?

नजदीकी जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकान या खाद्य आपूर्ति कार्यालय पर जाएं। आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट की जरूरत होगी। यह प्रक्रिया निशुल्क है। सरकार कोरोना काल से ही गरीब और जरूरतमंदों को फ्री राशन प्रदान कर रही है, और इस योजना का लाभ केवल पात्र एवं सत्यापित लोगों को ही दिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता