ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

रामविलास पासवान को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, रोते चिराग को लगाया गले

DELHI: पीएम नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हुए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कई नेता भी आवास पर पहुंचे हुए हैं

रामविलास पासवान को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, रोते चिराग को लगाया गले
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: पीएम नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हुए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कई नेता भी आवास पर पहुंचे हुए हैं. 



चिराग से की बात

श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान और उनकी पत्नी से बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने रोते चिराग पासवान को गले लगाया.  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और नेता उनके आवास पर पहुंचे हुए हैं. सभी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. 


रामविलास पासवान को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, रोते चिराग को लगाया गले


जिस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान रामविलास पासवान का निधन हुआ वहां से पार्थिव शरीर को एम्स लाया गया. यहां पर  केमिकल लेप के बाद पार्थिव शरीर को उनके दिल्ली स्थिति आवास पर भेजा गया.  इस दौरान खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन मौजूद रहे. उनका पार्थिक शरीर अंतिम दर्शन के लिए आवास पर रखा गया है. 


रामविलास पासवान को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, रोते चिराग को लगाया गले

दिल्ली आवास के बाद रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर पटना में  उनके श्रीकृष्णापुरी स्थित आवास ले जाया जाएगा और लोग यहां भी उनका अंतिम दर्शन कर पाएंगे. दीघा घाट पर राम विलास पासवान के अंतिम संस्कार किया जाएगा. एलजेपी कार्यालय में तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है लेकिन यहां हर कोई बिलखते हुए रामविलास पासवान को याद कर रहे हैं.



टैग्स