ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बोरवेल में गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, 14 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं बची जान

Jhalawar Borewell Accident: राजस्थान के झालावाड़ में बोरवेल में गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। 14 घंटे तक बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था।

Jhalawar Borewell Accident
बोरवेल में गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Jhalawar Borewell Accident: राजस्थान के झालावाड़ जिले के डग थाना क्षेत्र के पाडला गांव में बोरवेल में गिरे 5 साल के प्रह्लाद की दर्दनाक मौत हो गई है। करीब 14 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने बच्चे के शव को बाहर निकाला। इससे पहले, सुबह 4:00 बजे बचाव अभियान रोक दिया गया था, लेकिन टीम ने दोबारा प्रयास करते हुए बच्चे को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए डग चिकित्सालय की मोर्चरी में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि शुरुआत में प्रह्लाद की रोने की आवाज आ रही थी, जिससे बचाव दल को उम्मीद बनी रही। पाइप के जरिए उसे ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही थी, लेकिन पथरीला इलाका होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। झालावाड़ से आई एसडीआरएफ की टीम देसी तरीके से बच्चे को निकालने की कोशिश कर रही थी, जबकि कोटा से पहुंची एनडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में लगी हुई थी।


दरअसल 5 साल का मासूम प्रह्लाद खेलते-खेलते अचानक बोरवेल में गिर गया था। वह करीब 32 फीट नीचे फंसा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए। शुरुआत में ग्रामीणों ने रस्सी डालकर बच्चे को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत अभियान शुरू किया। लेकिन बचाव दल की कड़ी मशक्कत के बाद भी मासूम को नहीं बचाया जा सका।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता