ब्रेकिंग
Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: दशहरा पर बिहार में अलर्ट! सभी अस्पतालों को निर्देश, डॉक्टरों की ड्यूटी से लेकर इमरजेंसी तक होगी जांच✦Bihar News: मामी की जान बचाने की कोशिश बनी काल, पोखर में डूबने से मामा-भांजी की मौत✦Bihar News: नवादा में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला, महिला सिपाही का वीडियो बनाने पर बवाल; 11 गिरफ्तार✦Bihar STET 2026: इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर से परीक्षा; तुरंत करें डाउनलोड✦Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: दशहरा पर बिहार में अलर्ट! सभी अस्पतालों को निर्देश, डॉक्टरों की ड्यूटी से लेकर इमरजेंसी तक होगी जांच✦Bihar News: मामी की जान बचाने की कोशिश बनी काल, पोखर में डूबने से मामा-भांजी की मौत✦Bihar News: नवादा में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला, महिला सिपाही का वीडियो बनाने पर बवाल; 11 गिरफ्तार✦Bihar STET 2026: इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर से परीक्षा; तुरंत करें डाउनलोड

राजस्थान: BJP विधायक गौतम लाल मीणा का कोरोना से निधन, CM अशोक गहलोत ने जताया शोक

DESK: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। देश में कोरोना का कहर जारी है। इस वैश्विक महामारी की चपेट में आने से अब तक कई लोगों की जानें जा चुकी है। वही अब भी

राजस्थान: BJP विधायक गौतम लाल मीणा का कोरोना से निधन, CM अशोक गहलोत ने जताया शोक
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। देश में कोरोना का कहर जारी है। इस वैश्विक महामारी की चपेट में आने से अब तक कई लोगों की जानें जा चुकी है। वही अब भी कई लोग इस संक्रमण के चपेट में हैं। इस बीच राजस्थान के धरियावद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक गौतम लाल मीणा का कोरोना से निधन हो गया। 


कोरोना संक्रमित होने के बाद उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में कई दिनों उनका इलाज चल रहा था। प्रतापगढ़ जिले के धरियावद विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक गौतम लाल मीणा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबी थे। बीजेपी विधायक के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर शोक जताया। अशोक गहलोत ने लिखा कि धरियावद से बीजेपी विधायक गौतमलाल मीणा के कोरोना संक्रमण से असामयिक निधन की जानकारी बेहद दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और मित्रों को यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।