ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

New Delhi : बिना कंफर्म टिकट प्लेटफ़ॉर्म पर जाना भूल जाइये, भीड़ को नियंत्रित करने की दिशा में रेलवे का बड़ा ऐलान, अब ना भगदड़ होगी ना अव्यवस्था

New Delhi : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में रेलवे ने कई अहम निर्णय यात्रियों की हित में लिए हैं। अब ना तो भगदड़ मचेगी ना अनचाही भीड़ जुटेगी, सराहनीय पहल।

New Delhi
New Delhi
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

New Delhi : गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में कई अहम तथा बड़े निर्णय लिए गए। ये निर्णय यात्रियों की सुविधा को लेकर बेहद आवश्यक थे। अब यात्री बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर नहीं जा सकेंगे। शुरुआत में देश के 60 प्रमुख स्टेशनों पर नियम लागू होंगे जिसके बाद बाकी स्टेशनों पर भी धीरे-धीरे इन्हें लागू किया जाएगा।


इन 60 स्टेशनों पर सभी अनिधिकृत प्रवेश पॉइंट्स को सील कर दिया जाएगा। महाकुंभ के दौरान इन स्टेशनों पर जो अस्थाई प्रतीक्षालय बनाए गए थे उन्हें अब स्थाई किया जाएगा। साथ ही रेलवे के सभी स्टाफ के लिए एक ड्रेस कोड भी लागू किया जाएगा जिसका पालन उन्हें सख्ती से करना होगा।


महाकुंभ के तौर पर अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति तभी दी जाएगी जब ट्रेन पहुँचने वाली होगी। इन क़दमों के बाद यात्रियों को बहुत सुविधा होगी। इसकी जरुरत लंबे समय से थी। साथ ही जिन यात्रियों के पास टिकट नहीं है या वेटिंग टिकट है उन्हें वेटिंग एरिया में ही रोक दिया जाएगा।


इन स्टेशनों पर बड़ी संख्या में कैमरे लगाए जाएंगे और चौड़े फुट-ओवर ब्रिजों का भी निर्माण किया जाएगा, जिसकी लंबाई 12 मीटर और चौड़ाई 6 मीटर होगी। इसके अलावे आधुनिक उपकरणों के साथ वॉर रूम का निर्माण होगा जिसके जरिए भीड़ पर नियंत्रण रखा जाएगा। ना ही अब से इन स्टेशनों पर क्षमता से ज्यादा टिकट बेचे जाएंगे।


इन 60 स्टेशनों में नई दिल्ली, पटना, आनंद विहार, सूरत, वाराणसी, अयोध्या इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में रेलवे कितने सफलतापूर्वक इन बदलावों को लागू कर पाती है।