ब्रेकिंग
खात्मे की ओर बढ़ रही जेडीयू ? नीतीश के सामने हाथापाई की स्थिति, नईं प्रदेश कमेटी में दागियों की मौज, पार्टी में भारी बवालबिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए बड़े निर्देशVTR में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, JCB को लगाई आग; आधा दर्जन घायलहत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस; कार्रवाई से मचा हड़कंपJDU ने राजनीतिक दुकानदारी चलाने वाले नेताओं को किया बैन...जनसुनवाई में मंत्रियों के साथ बैठने पर लगाई पाबंदी ! एक की वजह से सबका बजा बैंड....खात्मे की ओर बढ़ रही जेडीयू ? नीतीश के सामने हाथापाई की स्थिति, नईं प्रदेश कमेटी में दागियों की मौज, पार्टी में भारी बवालबिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए बड़े निर्देशVTR में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, JCB को लगाई आग; आधा दर्जन घायलहत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस; कार्रवाई से मचा हड़कंपJDU ने राजनीतिक दुकानदारी चलाने वाले नेताओं को किया बैन...जनसुनवाई में मंत्रियों के साथ बैठने पर लगाई पाबंदी ! एक की वजह से सबका बजा बैंड....

Maharashtra Poll Rigging: राहुल गांधी के फिक्सिंग वाले आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब, लोकतंत्र और कानून का अपमान बताया

Maharashtra Poll Rigging: महाराष्ट्र चुनाव 2024 में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी और चुनाव आयोग आमने-सामने हैं। राहुल ने भाजपा पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया, वहीं आयोग ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Maharashtra Poll Rigging
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Maharashtra Poll Rigging: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और धांधली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने पांच चरणों वाली एक योजनाबद्ध रणनीति के जरिए चुनाव को अपने पक्ष में मोड़ दिया और मतदान प्रतिशत को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।


राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लेख का लिंक साझा करते हुए लिखा कि, महाराष्ट्र में लोकतंत्र की नींव को कमजोर किया गया है और ऐसा ही हाल बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठते हैं और आयोग की कार्यप्रणाली पर शक जाहिर किया।


इन आरोपों पर चुनाव आयोग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आयोग ने बयान जारी करते हुए कहा है कि राहुल गांधी के आरोप बिल्कुल बेबुनियाद और तथ्यहीन हैं। उन्हें पहले ही 24 दिसंबर 2024 को पूरी जानकारी लिखित रूप में दे दी गई थी, जो आज भी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।


आयोग ने यह भी कहा कि, एक ही आरोपों को बार-बार दोहराना और पहले से उपलब्ध तथ्यों की अनदेखी करना लोकतंत्र और कानून दोनों का अपमान है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा नीत महायुति गठबंधन को 235 सीटों पर जीत मिली थी, जिनमें से भाजपा ने अकेले 132 सीटें हासिल की थीं। यह चुनाव भाजपा के लिए बड़ी सफलता माना गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता