ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Satyanarayan Katha : आस्था के नाम पर यह कैसा आदेश ? पूजा में शामिल होने के लिए जारी हुआ सरकारी आदेश, जानिए क्या है वजह

Satyanarayan Katha : लोक निर्माण विभाग (PWD) के चीफ इंजीनियर ने भगवान सत्यनारायण की कथा और महाप्रसादी के आयोजन के लिए बड़ा ही अनोखे तरीके से अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलावा भेजा।

Satyanarayan Katha
Satyanarayan Katha
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Satyanarayan Katha : यदि आपको यह कहा जाए की कल हमारे घर सत्यनारायण भगवान का पूजन है और आपको आना होगा तो आप यह कह सकते हैं कि छूट्टी मिलने पर आप कोशिश करेंगे। लेकिन,जब इसी काम के लिए सरकारी छुट्टी का आदेश जारी कर दिया जाए तो सोचिए फिर यह मामला कैसा होगा और आप क्या कर सकते हैं?


जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (PWD) के चीफ इंजीनियर ने भगवान सत्यनारायण की कथा और महाप्रसादी के आयोजन के लिए बड़ा ही अनोखे तरीके से अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलावा भेजा। इसके बाद अब इसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है कि आखिर इस अधिकारी ने इतनी जो ताकत दिखाई है उसके लिए उन्हें सह कहां से मिल रहा है ?


दरअसल,लोक निर्माण विभाग (PWD) के चीफ इंजीनियर ने भगवान सत्यनारायण की कथा और महाप्रसादी के आयोजन के लिए अनोखे तरीके से अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलावा भेजा। चीफ इंजीनियर संजय मास्के के सरकारी बंगले पर सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया और उसके बाद  दोपहर 1 बजे से महाप्रसादी का वितरण करने का प्रोग्राम रखा। 


वहीं, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को महाप्रसादी का लाभ लेने के लिए उपस्थित रहने को कहा गया। यह आयोजन चीफ इंजीनियर के सरकारी बंगले पर हुआ था। अब उनके तरफ से इसको लेकर जो तरीके के उपयोग किया गया है उसे  वायरल होने से विभाग में चीफ इंजीनियर चर्चा का विषय बन गए हैं। 


सरकारी भाषा में नोटशीट में लिखा गया, '' लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अधीनस्थ समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि अधोहस्ताक्षरकर्ता के शासकीय निवास क्र. सीपीसी-1 चार ईमली  पर दिनांक 5 सितंबर को सत्यनारायण भगवान की कथा तदोपरांत दोपहर 1 बजे से महाप्रसादी के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। महाप्रसादी का लाभ लेने के लिए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को उपस्थित होने के लिए सूचित किया जाता है। ''