ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

होटल के बाथरूम में दिखा 5 फीट लंबा कोबरा, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू

राजस्थान के एक होटल के बाथरूम में 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा दिखाई दिया। स्नेक कैचर ने मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

RAJASTHAN
TOILET में मिला कोबरा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: राजस्थान के अजमेर जिले की तीर्थ नगरी पुष्कर में एक होटल की दूसरी मंजिल पर 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप दिखने से हड़कंप मच गया। जहरीला कोबरा कमोड में बैठकर फुंकार मार रहा था जिसे देखकर पर्यटकों की सांसें थम गईं । 


इसकी सूचना स्नैक कैचर को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्नैक कैचर ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। कोबरा को बाथरूम से हटाने के बाद होटल में ठहरे पर्यटक और होटल के कर्मियों ने राहत की सांस ली। राजस्थान में इन दिनों सांप मिलने की खबर आए दिन सामने आ रही है। 


इससे पहले भी कमोड में कोबरा के मिलने की खबर आ चुकी है। पहले ज्ञान विहार कॉलोनी स्थित मकान के शौचालय के कमोड से कोबरा मिला था। सांप पर नजर पड़ते ही घरवालों ने स्नैक कैचर को बुलायाथा जिसके बाद उस वक्त कोबरा को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया था। जानकार बताते हैं कि मानसून की बारिश के बाद अब मौसम साफ हो गया है। तापमान गर्म होने की वजह से सांप अपने बिलों से बाहर निकलने लगे हैं।

टैग्स