ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा पहुंचे राज्यसभा, कर्नाटक से सभी 4 सदस्य चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित

DELHI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा कर्नाटक से निर्विरोध चुन लिए गये हैं। वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा  कर्नाटक से निर्विरोध चुन लिए गये हैं। वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी चुन लिए गये हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी से इरन्ना कडाडी और अशोक गस्ती भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।


राज्यसभा चुनाव में कर्नाटक से पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा और कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कुल 4 प्रत्याशी मैदान में थे। कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होने थे।


बुधवार को कर्नाटक विधानसभा के सचिव और चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर एम. के. विशालाक्षी ने जेडीएस से एच. डी. देवगौड़ा और कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन को वैध घोषित किया। इसके साथ ही इनका निर्विरोध चुना जाना तय था।


बता दें कि निर्दलीय प्रत्याशी संगमेश चिक्कानारागुंडा के नामांकन को जांच के बाद रिजेक्ट कर दिया गया था। जिसके बाद चार सीटों के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इस लिहाज से चारों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय था।