ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

यूक्रेन से पूर्णिया लौटा पहला छात्र, जिला प्रशासन ने शौकत को घर तक पहुंचाया

PURNEA: यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच यूक्रेन से पूर्णिया का एक छात्र शौकत सुरक्षित अपने घर पहुंचा। जिला प्रशासन ने उसे घर तक पहुंचाया। अपने घर बायसी पहुंचते ही परिवार वाले खुशी से झूम

यूक्रेन से पूर्णिया लौटा पहला छात्र, जिला प्रशासन ने शौकत को घर तक पहुंचाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच यूक्रेन से पूर्णिया का एक छात्र शौकत सुरक्षित अपने घर पहुंचा। जिला प्रशासन ने उसे घर तक पहुंचाया। अपने घर बायसी पहुंचते ही परिवार वाले खुशी से झूम उठे। बच्चे को सामने देखकर परिजनों की आंखे नम हो गयी। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। 


पूर्व विधायक सह राजद के एमएलसी उम्मीदवार हाजी अब्दुस सुभान भी शौकत से मिलने उसके घर पहुंच गये। शौकत से बातचीत कर वहां के हालात की जानकारी ली। बता दें कि मंगलवार को ही शौकत मुंबई सुरक्षित पहुंचा था। जिसके बाद प्रशासनिक देखरेख में उसे घर तक पहुंचाया गया। शौकत जिले का पहला छात्र है जो अपने घर तक पहुंचा है। इसके अलावा पूर्णिया के 12 छात्र भारत लौट आए हैं उन्हें भी घर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।


पूर्णिया के जिला पदाधिकारी राहुल कुमार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 22 में से 17 छात्र यूक्रेन की सीमा से बाहर दूसरे देशों में सकुशल पहुंच गये हैं। इनमें से 8 हंगरी, 8 रोमानिया और एक पोलैंड की सीमा के बाहर पहुंच चुके हैं। इन सभी को भी जल्द पूर्णिया लाने की कोशिश की जा रही है। 


गौरतलब है कि पूर्णिया ज़िला पदाधिकारी राहुल कुमार ने मंगलवार को छात्रों के अभिभावकों के साथ बैठक की थी। छात्रों के सकुशल वतन वापसी की चर्चा भी की थी और उनसे समर्थन मांगा था। उन्हें छात्रों से संपर्क में रहने कहा गया था। लोकेशन यदि बदलते हैं तो इसकी भी जानकारी देने की बात कही थी।


यूक्रेन से पूर्णिया लौटा पहला छात्र, जिला प्रशासन ने शौकत को घर तक पहुंचाया

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता