ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

महाकुंभ के 9वें दिन अडाणी ग्रुप और इस्कॉन ने शुरू किया भंडारा, पत्नी प्रीति के साथ गौतम अडाणी ने की गंगा मईया की पूजा

1 फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ प्रयागराज आ रहे हैं। वही 5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ पहुंचेंगे जबकि 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी। आज बिजनेसमैन गौतम अडाणी परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे है।

mahakumbh
महाकुंभ में भंडारा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

prayagraj mahakumbh: महाकुंभ का आज 9वां दिन हैं। अभी तक 9 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। 1 फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ प्रयागराज आ रहे हैं। वही 5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ पहुंचेंगे जबकि 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी। आज मंगलवार को बिजनेसमैन गौतम अडाणी परिवार के साथ पहुंचे। 


पत्नी के साथ गौतम अडाणी ने आज इस्कॉन मंदिर में भगवान कृष्ण की आरती की। उसके बाद संगम पर गंगा मईया की पूजा-अर्चना की जिसके बाद हनुमान मंदिर भी गये। आज से इस्कॉन और अडाणी ग्रुप की ओर से भंडारे की शुरुआत की गयी। इस्कॉन और अडाणी समूह की ओर से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गयी है। 


26 फरवरी तक महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस दौरान गौतम अडाणी पत्नी के साथ रसोई में गये। जहां खुद खाना बनाये और श्रद्धालुओं को भोजन कराये। साथ ही भंडारे में उन्होंने भी भोजन किया। आज भंडारे में सोयाबीन-आलू की सब्जी, दाल, रोटी, पूड़ी और हलवा बनाया गया था। इस्कॉन मंदिर के शिविर में पत्नी प्रीति अडाणी के साथ गौतम अडाणी ने श्रद्धालुओं के बीच भोजन वितरण किया। 

टैग्स