ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पीएम मोदी ने जारी किया 75 रुपये का स्मृति सिक्का, किसानों को भी दिए ये तोहफे

DESK : खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वर्चुअल सम्मलेन का आयोजन किया गया जिसमें पीएम ने 75 रुपये का स्मृति सिक्का लॉन्च किया. इसके साथ

पीएम मोदी ने जारी किया 75 रुपये का स्मृति सिक्का, किसानों को भी दिए ये तोहफे
First Bihar
2 मिनट

DESK : खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वर्चुअल सम्मलेन का आयोजन किया गया जिसमें पीएम ने 75 रुपये का स्मृति सिक्का लॉन्च किया. इसके साथ ही पीएम ने हाल ही में विकसित की गई 8 फसलों की 17 जैव संवर्धित किस्मों को भी राष्ट्र को समर्पित किया. दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी जानकारी शेयर की थी. 


पीएम ने सिक्का जारी करते हुए कहा कि इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार विश्व खाद्य कार्यक्रम से सम्मानित किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है. भारत खुश है कि हमारा योगदान और इसके साथ जुड़ाव ऐतिहासिक रहा है. 


वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत के किसान, कृषि वैज्ञानिक, आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ता, कुपोषण के खिलाफ आंदोलन का आधार हैं. इन्होंने अपने परिश्रम से जहां भारत का अन्न भंडार भर रखा है, वहीं दूर-सुदूर, गरीब से गरीब तक पहुंचने में ये सरकार की मदद भी कर रहे हैं.


उन्होंने कहा, 'इन सभी के प्रयासों से ही भारत, कोरोना के इस संकटकाल में भी कुपोषण के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ रहा है.' प्रधानमंत्री ने विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को 2020 के नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजे जाने का जिक्र करते हुए इसमें भारत के योगदान का उल्लेख किया. उन्होंने इसमें भारत के प्रशासनिक सेवा अधिकारी बिनय रंजन सेन की भूमिका से सबको अवगत कराया. सेन ने एफएओ के महानिदेशक के रूप में 1956 से 1967 तक काम किया था. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें