ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

PM Narendra Modi: ‘जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो क्या होता है सभी ने देखा’ पीएम मोदी ने पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया को दे दिया सख्त मैसेज

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में पाकिस्तान पर खूब बरसे. उन्होंने कहा कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो क्या होता है पूरी दुनिया ने देख लिया है. उन्होंने पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया को सख्त मैसेज दे दिया है.

PM Narendra Modi
पाकिस्तान को पीएम मोदी की चेतावनी
© google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के ठीक एक महीने बाद पाकिस्तान की सीमा से सटे राजस्थान पहुंचे हैं। राजस्थान के बीकानेर पहुंचे पीएम मोदी ने पड़ोसी देश पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया को सख्त संदेश दे दिया है। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा है कि दुनिया ने देख लिया है कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो क्या होता है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर तीखा प्रहार किया और देशवासियों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "22 तारीख को हमला हुआ और हमने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकानों को तबाह कर दिया। सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी थी, जिसके बाद पाकिस्तान घुटनों पर आ गया।"


प्रधानमंत्री ने बताया कि देश ने आतंकवाद को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया था, और उसे पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे कहते हुए गर्व है कि कल्पना से भी बड़ी कार्रवाई हुई है। आतंक से निपटने के तीन सूत्र तय किए गए हैं। पहला, भारत पर हमला हुआ तो जवाब करारा होगा। दूसरा, एटम बम की धमकियों से भारत डरने वाला नहीं है और तीसरा, आतंकियों और उन्हें समर्थन देने वाली सरकार को अलग नहीं देखा जाएगा। दोनों को एक ही माना जाएगा।"


पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ा था। गोलियां पहलगाम में चली थीं, लेकिन उनका असर 140 करोड़ देशवासियों के सीने पर हुआ था। पाकिस्तान भूल गया कि अब मां भारती का सेवक मोदी खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, लेकिन उसका लहू गर्म है और अब उसकी नसों में गर्म सिंदूर बह रहा है। उन्होंने कहा कि हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और यह कीमत उसकी सेना और अर्थव्यवस्था दोनों को चुकानी होगी।


पीएम ने कहा कि हमारी सेनाओं ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा। दुनिया ने देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाए तो उसका परिणाम क्या होता है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि यह कोई संयोग नहीं कि जैसे बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद उनकी पहली जनसभा राजस्थान में हुई थी, उसी तरह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भी उनकी पहली सभा वीरभूमि राजस्थान की सीमा पर बीकानेर में हो रही है।


उन्होंने कहा कि, मैंने पहले ही कहा था, सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि भारत की सेना ने पाकिस्तान के रहीमयार खान एयरबेस को तहस-नहस कर दिया है, जो अब आईसीयू में पड़ा है। यह भारत का संकल्प है, और दुनिया की कोई ताकत इस संकल्प को डिगा नहीं सकती," उन्होंने अमेरिका सहित वैश्विक समुदाय को सख्त संदेश देते हुए कहा।


अंत में उन्होंने राष्ट्रवासियों से अपील की कि देशभर में तिरंगा यात्राओं का जो हुजूम निकला है, वह बता रहा है कि जिन्होंने सिंदूर मिटाने की कोशिश की, उन्हें मिट्टी में मिला दिया गया है। जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज उनके हर कतरे का हिसाब चुकाया गया है। ये कोई प्रतिशोध नहीं, बल्कि न्याय का नया स्वरूप है। यह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ आक्रोश नहीं, समस्त भारत के रौद्र रूप की अभिव्यक्ति है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता