ब्रेकिंग
पटना काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध युवक डिटेन, स्मोक गन से भरा बैग बरामदDatia By Election Result: BJP की दमदार बढ़त, भाजपा उम्मीदवार 1,184 वोटों से आगे; कांग्रेस पीछेBankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपटना काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध युवक डिटेन, स्मोक गन से भरा बैग बरामदDatia By Election Result: BJP की दमदार बढ़त, भाजपा उम्मीदवार 1,184 वोटों से आगे; कांग्रेस पीछेBankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

बंगाल जीत के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान, पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत लागू होगा

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी। साथ ही घुसपैठ पर सख्ती के संकेत दिए।

पश्चिम बंगाल
गरीबों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

DELHI:पश्चिम बंगाल में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही है। बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। मोदी सरकार ने आज बड़ा ऐलान किया है कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट की मीटिंग में आयुष्मान भारत योजना को बंगाल में मंजूरी मिलेगी। वही घुसपैठियों पर अब एक्शन लिया जाएगा। 


बंगाल चुनाव जीतने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में असम और पश्चिम बंगाल चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए मंच पर पहुंचे। इस मौके पर पीएम मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से हम बंगाल में चुनाव जीत चुके हैं। यह लोकतंत्र ही नहीं बल्कि हमारे संविधान की जीत है। असम में तीसरी बार बीजेपी पर वहां की जनता ने भरोसा किया है। आज का ये दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है।


पीएम मोदी ने बंगाल में आयुष्मान भारत योजना की घोषणा की। कहा कि महिलाओं को सुरक्षा का महौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनने पर उन्होंने कहा- गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। सालों की साधना जब सिद्धि में बदलती है तो जो खुशी होती है वो खुशी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं। पश्चिम बंगाल और असम समेत 5 राज्यों में नतीजों की तस्वीर करीब-करीब साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी 200 सीटों पर जीत रही है। बंगाल में बीजेपी की सरकार बन रही है। वहीं असम में भी BJP की आंधी आई है और पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है।


पीएम मोदी ने कहा कि जब वर्षों की साधना, सिद्धि में बदलती है, तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी आज मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं। एक कार्यकर्ता होने के नाते मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं। आज का ये दिवस कई मायनों में खास है, विशेष है। ये देश के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है। ये भरोसे का दिन है। भरोसा भारत के महान लोकतंत्र पर, भरोसा performance की राजनीति पर,भरोसा स्थिरता के संकल्प पर, भरोसा एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना पर।


 पीएम मोदी ने कहा कि मैं बंगाल की जनता का, असम की जनता का, पुदुचेरी की जनता का, तमिलनाडु और केरलम की जनता का आज आदरपूर्वक नमन करता हूं, मैं उन सबका वंदन करता हूं। मैं आज भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं। भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है, कमल खिला दिया है। आपने नया इतिहास रच दिया है।भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन जी द्वारा अध्यक्ष पद संभालने के बाद ये पहले विधानसभा चुनाव थे।


इन चुनावों में पार्टी के हर कार्यकर्ता को उनका जो मार्गदर्शन मिला, वो मार्गदर्शन इस विजय में बहुमूल्य रहा है।आज विभिन्न उप चुनावों के परिणाम भी अत्यंत उत्साहजनक रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में जो उप चुनाव हुए, उनमें हमारे उम्मीदवारों को जनता-जनार्दन ने आशीर्वाद दिया और इन राज्यों में भी जीत गए।


NDA की नेता और महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार जी ने भी बड़ी जीत दर्ज की है। मैं इन सभी राज्यों की जनता का, उनके समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। जय-पराजय, लोकतंत्र और चुनावी राजनीति का एक स्वाभाविक हिस्सा होता है। लेकिन 5 प्रदेशों की जनता ने पूरे विश्व को दिखाया है कि हमारा भारत Mother of Democracy क्यों है। लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक तंत्र नहीं है, ये हमारी रगो में दौड़ता हुआ संस्कार है। ये हमारी रगो की संस्कार सरिता है। आज केवल भारत का लोकतंत्र ही नहीं जीता है, आज भारत का संविधान भी जीता है। हमारी संवैधानिक संस्थाएं जीती हैं, हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं जीती हैं।

बंगाल जीत के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान, पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत लागू होगा

बंगाल जीत के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान, पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत लागू होगा

टैग्स