ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

PM Narendra Modi: पीएम मोदी ने पाकिस्तान को फिर दे दिया सख्त मैसेज, बोले- कांटे को निकालकर ही रहेंगे

PM Narendra Modi: ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात दौरे पर पहुंचे है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि हम कांटे को निकालकर रहेंगे.

PM Narendra Modi
पाकिस्तान को सख्त संदेश
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PM Narendra Modi: ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात दौरे पर पहुंचे है। मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने रोड शो किया और जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी की गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं और ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनकी अपने गृह राज्य की यह पहली यात्रा है।


प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि हम कांटे को निकालकर रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) का भी उल्लेख किया और कहा कि "सरदार पटेल की इच्छा थी कि जब तक पीओके वापस नहीं आता, सेना रुकनी नहीं चाहिए, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।"


पीएम मोदी ने कहा कि देशभक्ति का ज्वार पूरे भारत में दिखाई दे रहा है, न सिर्फ गुजरात में। उन्होंने बताया, मैं दो दिन से गुजरात में हूं। कल वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद और आज गांधीनगर में रहा हूं। जहां भी गया, लोगों में मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम और उत्साह देखा है। उन्होंने आगे कहा, शरीर कितना भी स्वस्थ क्यों न हो, लेकिन अगर एक कांटा चुभता है, तो पूरा शरीर दुखता है। हमने तय कर लिया है कि उस कांटे को निकालकर रहेंगे।


प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान की नीतियों और 75 वर्षों से चले आ रहे आतंकवाद के इतिहास पर भी तीखी टिप्पणी की और कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीछे भी यही विकृत मानसिकता थी। लेकिन जब-जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बनी, भारत ने हर बार पाकिस्तान को पराजित किया है। अब पाकिस्तान जान गया है कि वह भारत से युद्ध में नहीं जीत सकता। गांधीनगर में पीएम मोदी के स्वागत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता