ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

illegal immigrant: अमेरिका से फिर निकाले गए 12 भारतीय, इस बार दिल्ली में हुई लैंडिंग

अमेरिका से पनामा भेजे गए भारतीय नागरिकों को लेकर तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट 23 फरवरी की शाम को नई दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से सभी को अपने-अपने घर भेजा गया। पनामा से आने वाला यह भारतीय नागरिकों का पहला जत्था है।

illegal immigrant
फिर निकाले गये 12 भारतीय
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

illegal immigrant: अवैध प्रवासियों पर ट्रंप की कार्रवाई जारी है। बीते सप्ताह अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासी भारतीयों को 3 विमानों में भरकर भारत लाया गया था। इस बार 12 और भारतीयों को अमेरिका से निकाला गया है। इन सभी को लेकर आए विमान की लैंडिंग दिल्ली में हुई। अब तक कुल 344 भारतीय अमेरिका से निर्वासित होकर देश पहुंच चुके हैं।


अमेरिका में लाखों की संख्या में अवैध भारतीय प्रवासी रह-रहे हैं, जिसे देखते हुए आने वाले समय में अमेरिका से भारतीय का निर्वासन जारी रहने वाला है। इससे पहले 332 भारतीय प्रवासियों को स्वदेश लाया जा चुका है। इस बार अमेरिका से पनामा भेजे गए 12 भारतीय नागरिकों को तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट से रविवार 23 फरवरी की शाम को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट लाया गया। 


इनमें 4 पंजाब के रहने वाले हैं। 3 हरियाणा और 3 उत्तर प्रदेश के निवासी है। जबकि दो के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है कि वो भारत के किस राज्य के रहने वाले हैं। पनामा से वापस लाए जाने वाले भारतीयों का यह पहला जत्था है। यूएस में अवैध रूप से एंट्री करने की कोशिश कर रहे अब तक कुल 344 अवैध भारतीय प्रवासियों को अमेरिका से निकाल दिया गया है।   


अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में अमेरिका में 1.1 करोड़ लोग अवैध रूप से रह रहे थे। जिनमें सबसे अधिक नागरिक मैक्सिको, ग्वाटेमाला, अल सल्वाडोर और होंडुरास के थे। जबकि अमेरिका में अवैध तरीके भारतीय भी रह रहे थे। इन भारतीयों की संख्या में गिरावट आई है। 2018 में जहां 4.8 लाख भारतीय अवैध रूप से अमेरिका में निवास कर रहे थे जो 2022 में घटकर 2.2 लाख हो गई।  

टैग्स