ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

धमकी मिलने के बाद पवन सिंह ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, लॉरेंस विश्नोई गैंग ने दी थी जान से मारने की चेतावनी

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस विश्नोई गैंग से व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली। इसके बाद उन्होंने मुंबई के ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच जारी है।

mumbai
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: लॉरेंस विश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद पावर स्टार पवन सिंह ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी है। पवन सिंह को रविवार को व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। मैसेज के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गयी थी। इस दौरान मोटी रकम की भी मांग की गयी थी। धमकीभरा मैसेज आने के बाद भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और फेमस सिंगर पवन सिंह ने मुंबई में ही रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


बता दें कि रविवार की देर शाम में ही पवन सिंह ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान ख़ान के शो बिग बॉस में शूटिंग की थी। अब इस समय पवन सिंह अपने मुंबई वाले घर में आराम फरमा रहे हैं, जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।  इलेक्शन में प्रचार के दौरान पवन सिंह को Y+ Security दी गई थी। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


बता दें कि रविवार को पवन सिंह के मोबाइल पर लॉरेंस विश्नोई गैंग की ओर से व्हाट्सएप मैसेज आया था कि सलमान खान के साथ बिग बॉस में नजर आए तो अंजाम बुरा होगा। लॉरेंस विश्नोई गैंग ने पवन सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। 


दरअसल रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन के ग्रैंड फिनाले रविवार को हुआ था। मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में इसका आयोजन हुआ। इस इवेंट के ठीक पहले  लॉरेंस विश्नोई गैंग की तरफ से भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और प्रसिद्ध सिंगर पवन सिंह को धमकीभरा मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई का आदमी बताया। यह चेतावनी दी कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ स्टेज शेयर नहीं करना। यदि सलमान के साथ मंच साझा किया तो आगे कभी काम नहीं कर पाओगे। इस दौरान पवन सिंह से रंगदारी भी मांगी गयी।


 लेकिन कितने रुपये बतौर रंगदारी के तौर पर मांगी गयी इसका पता नहीं चल पाया। विश्नोई गैंग के गुर्गों ने पवन सिंह को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। धमकीभरा मैसेज मिलने के बाद पवन सिंह की टीम ने सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद जिस नंबर से मैसेज आया उस नंबर की जांच शुरू कर दी गयी। पवन सिंह को धमकी मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी। इसकी चर्चा रियलिटी शो बिग बॉस के दौरान भी लोगों के बीच होती रही। लेकिन अब ताजा अपडेट यह है कि पवन सिंह ने मुंबई के ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज करायी है और मामले की जांच की मांग की है। पावर स्टार की शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश ने जुट गयी है।  

टैग्स