ब्रेकिंग
बिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइन

बात-बात पर पत्नी पर पिस्टल तान देता था पति, डीएम ने हथियार जब्त कर लाइसेंस रद्द कर दिया

घर में किसी ना किसी बात को लेकर पति अपनी पत्नी पर बार-बार पिस्टल तान देता था। पत्नी की शिकायत पर डीएम ने पति के आर्म्स का लाइसेंस रद्द कर दिया। हथियार को जब्त किया गया है। केस दर्ज होने के बाद मामले की जांच जारी है।

Uttarakhand
डीएम ने की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति बात-बात पर उस पर बंदूक तान देता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। जब महिला ने इस बात की शिकायत डीएम से की तब कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने आरोपी के पिस्टल का लाइसेंस को रद्द कर दिया। जिसके बाद उक्त हथियार को सरकारी निगरानी में रखा गया है। पीड़िता ने पति पर डराने धमकाने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।


महिला ने जिलाधिकारी (डीएम) सविन बंसल को बताया कि मेरा पति बात-बात पर बंदूक तानकर मुझे डराता है। मैं मानसिक तनाव में जी रही हूं। शिकायत मिलने के बाद डीएम ने पति अर्जुन हूजा के आर्म्स का लाइसेंस को रद्द कर दिया और हथियार को सरकारी निगरानी में जब्त करने के आदेश दिया। 


महिला ने बताया कि उसका पति दहेज की मांग को लेकर बार-बार उसे हथियार दिखाकर धमकाता था। डीएम ने कहा कि लोकशांति, पारिवारिक सुरक्षा और जनहित को देखते हुए लाइसेंस को निरस्त किया गया है। आरोपी को आदेश के सापेक्ष 15 दिनों में अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया है।


ऋताक्षी हूजा ने आरोप लगाया कि उसने पति अर्जुन से 5 वर्षीय बेटे की शर्ट प्रेस करने को कहा था, लेकिन शर्ट जल जाने पर दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर अर्जुन ने उसे गालियां दीं और मारपीट की। महिला ने इस संबंध में नेहरू कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने पुष्टि की बताया कि अर्जुन के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी जांच जारी है।