ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

हिट एंड रन कानून के खिलाफ दूसरे दिन भी ट्रक चालकों की हड़ताल, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में असर

PATNA/ RANCHI: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए हिट एंड रन कानून के विरोध में पूरे देश के ट्रक और डंपर चालक आज भी हड़ताल पर हैं। कई राज्यों में ट्रक चालकों ने चक्का चाम कर दिया है। ट्रक

हिट एंड रन कानून के खिलाफ दूसरे दिन भी ट्रक चालकों की हड़ताल, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में असर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA/ RANCHI: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए हिट एंड रन कानून के विरोध में पूरे देश के ट्रक और डंपर चालक आज भी हड़ताल पर हैं। कई राज्यों में ट्रक चालकों ने चक्का चाम कर दिया है। ट्रक चालकों के एसोसिएशन का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया कानून गलत है और इसे वापस लेना होगा। इसी मांग को लेकर बिहार-झारखंड के साथ साथ मुंबई, इंदौर से लेकर दिल्ली-हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों में ट्रक चालक सोमवार से ही आंदोलन कर रहे हैं। 


दरअसल, केंद्र सरकार ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नए कानून बनाए हैं। इस नए कानून के तहत अगर कोई ट्रक या डंपर चालक किसी को कुचलकर भागता है तो उसे 10 साल की जेल होगी। इसके अलावा उन्हें 7 लाख रुपये जुर्माना भी देना होगा। पहले ऐसे मामलों में कुछ ही दिनों में आरोपी को बेल मिल जाती थी लेकिन हालांकि अब इस नए कानून के तहत 10 साल तक की सजा का प्रावधान केंद्र सरकार ने किया है। सरकार के इस फैसले को लेकर देशभर के ट्रक चालकों में भारी आक्रोश है।


ट्रक चालकों का कहना है कि यह कानून पूरी तरह से गलत है और सरकार को यह कानून वापस लेना होगा। केंद्र सरकार के नये कानून के खिलाफ लंबी दूरी के बस चालक और सहायक सोमवार को हड़ताल पर रहे, जिससे कई जगह बसों का परिचालन नहीं हो सका हालांकि कम दूरी के बसें चलती रही। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में ट्रक ड्राइवरों ने हड़ताल कर दिया है। कई जगहों पर ट्रक चालकों के आंदोलन का बस, टैक्सी और ऑटो चालक भी समर्थन कर रहे हैं।